केजरीवाल के अनशन का 7वां दिन, सेहत खराब. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

केजरीवाल के अनशन का 7वां दिन, सेहत खराब.


बिजली-पानी के बढे दामों को विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को लगातार सातवें दिल अनशन पर बैठे। छह दिनों से उपवास के चलते अरविंद केजरीवाल सेहत काफी खराब हो गई है। फिर भी भविष्य को लेकर आशान्वित वे अगले चुनाव को क्रांति की संज्ञा दे रहे हैं। 

गुरुवार को लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब सच्चे दिल से दुआ निकलती है तो अपने आप घर-घर, हर दिल तक पहुंच जाती है और मेरे दिल की आवाज कहती है कि देश जरूर बदलेगा।उन्होंने साफ किया अभी उपवास खत्म करने का समय नहीं आया है। आंदोलन लंबा चलेगा। 

केजरीवाल ने कहा कि बहुत से लोग सवाल कर रहे हैं कि उपवास पर भाजपा और कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसकी वजह देश में अलग तरह की उभरती राजनीति है जिससे दोनों पार्टियां चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टियां धन व बाहुबल के सहारे चुनाव जीतती आई हैं लेकिन अब मतदाता जाग गया है। अगला चुनाव, चुनाव नहीं क्रांति होगा। इस दौरान किसान नेता गुरुनाम सिंह ने सवाल किया कि हरियाणा का पीड़ित किसान 14 वर्षों से बिजली बिल देने से मना कर सकता है तो दिल्ली वासी अपने गलत बिल भरने से इंकार क्यों नहीं कर सकते। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के 800 गांवों के लोगों ने दरें बढ़ने से बिजली बिल देन से मना कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेहतर भविष्य के लिए जल्द ही सारे आंदोलन एकजुट होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: