अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा से चुनाव लडेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा से चुनाव लडेंगे.


'आम आदमी पार्टी' ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया का एलान कर दिया है. पार्टी ने दिल्ली के लोगों से चुनावों में उम्मीदवारी के लिए आवेदन मांगे हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आम लोगों में से ही चुने जाएंगे. उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया की शुरुआत का एलान करते हुए मनीष सिसौदिया ने लोगों से आवेदन आमंत्रित किए. साथ ही एक बड़ी घोषणा भी कर डाली कि अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लडेंगे, लेकिन किस सीट से लड़ेंगे ये फैसला लोग ही करेंगे.

 आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए कई खास शर्तें रखी हैं. मसलन किसी भी आपराधिक छवि के शख्स को टिकट नहीं दिया जाएगा. उम्मीदवारी के आवेदन के साथ इलाके के 100 लोगों का समर्थन होना अनिवार्य है. परिवारवाद पर रोक लगाने के लिए तय किया गया है कि एक परिवार के एक ही सदस्‍य को टिकट मिलेगा. आवेदन मिलने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र से पांच नाम तय किए जाएंगे और इन नामों पर लोगों से खुली राय मांगी जाएगी. इसके बाद ही फैसला होगा कि आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा.

कोई टिप्पणी नहीं: