पेट्रोल 1 रुपये 20 पैसे सस्ता होगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

पेट्रोल 1 रुपये 20 पैसे सस्ता होगा.


तेल कंपनियों ने एक बार फिर राहत दी है, पेट्रोल की कीमतें एक रुपये कम हो गई हैं लेकिन अगर इसमें वैट भी जोड़ दिया जाए तो ये राहत 1 रुपये 20 पैसे से डेढ़ रुपये तक पहुंच जाएगी. नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने ग्राहकों को राहत देने फैसला किया है. गौरतलब है, इस महीने 2 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 85 पैसे की कटौती की थी. इस साल 15 मार्च को लोगों को तब राहत मिली थी जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की कटौती की थी.

आज आधी रात से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 66 रुपये 9 पैसे का मिलेगा. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत होगी 73 रुपये 48 पैसे, मुंबई में 72 रुपये 88 पैसे, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत होगी 69 रुपये 08 पैसे होगी.

कोई टिप्पणी नहीं: