सत्ता परिवर्तन से देश नहीं बदलेगा, व्यवस्था बदलनी होगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

सत्ता परिवर्तन से देश नहीं बदलेगा, व्यवस्था बदलनी होगी.


जनतंत्र यात्रा पर आए अन्ना हजारे ने देश में व्यवस्था परिवर्तन की वकालत करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन से देश नही बदलेगा। इसके लिए व्यवस्था बदलनी चाहिए। हजारे ने कहा कि देश की वर्तमान हालत के लिए राजनीतिक दल तो जिम्मेदार हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हम आज तक सत्ता परिवर्तन करते रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन के बारे में हमने सोचा ही नहीं। देश में सरकारें बदलती रही। एक ने भ्रष्ट्राचार में ग्रेजुएशन किया तो दूसरे ने डॉक्टरेट किया। 

उन्होंने कहा कि देश की दूसरी स्वाधीनता की लड़ाई है। इसके लिए पुलिस के डंडे खाने पड़ेगे। जेल जाना पड़ेगा यही नहीं समय आने पर कुर्बानी देनी होगी। देश और समाज के लिए जो लोग जेल जाते हैं वह अलंकार जैसा है। अन्ना ने कहा कि मैं 26 साल की उम्र से देश और समाज के लिए लड़ रहा हूं। पिछले 40 साल से मैं अपने घर नहीं गया हूं। अन्ना ने कहा कि मुझे अपने भाई के बच्चों के नाम तक मालूम नहीं हैं। बैंक बेलेंस नही हैं। मंदिर में रहता हूं। लेकिन एक कैबिनेट मंत्री का विकेट ले चुका हूं। 400 भ्रष्टाचारी अफसरों को घर बैठा चुका हूं।

कोई टिप्पणी नहीं: