इस्पात की कीमत चालू वित्त वर्ष में स्थिर रहेगा : नेरुरकर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

इस्पात की कीमत चालू वित्त वर्ष में स्थिर रहेगा : नेरुरकर


देश में इस्पात की कीमत में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा और चालू वित्त वर्ष में यह सामान्यत: स्थिर रहेगा। यह बात घरेलू इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील ने कही। कंपनी के प्रबंध निदेशक एच एम नेरुरकर ने कहा, 'कीमत इतनी ही रहेगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा। मुझे लगता है कि यह स्थिर रहेगा।'

हालांकि उन्होंने ऐसा होने की वजह नहीं बताई, विशेष तौर पर तब जबकि उन्हें खुद इस साल मांग में छह से आठ फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। बैंक ऑफ इंडिया मेरिल लिंच ने एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि भारत में इस्पात की कीमत जनवरी से मार्च की तिमाही के बाद दबाव में रहेगी।

मेरिल लिंच ने एक रिपोर्ट में कहा, 'हमें उम्मीद है कि मार्च की तिमाही के बाद घरेलू इस्पात की कीमत और मार्जिन पर दबाव रहेगा क्योंकि चौथी तिमाही के बाद आम तौर पर मांग कम होती है।'

कोई टिप्पणी नहीं: