हसन रोहानी चुने गए ईरान के नए राष्ट्रपति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

हसन रोहानी चुने गए ईरान के नए राष्ट्रपति


राष्ट्रपति पद के उदारवादी उम्मीदवार हसन रोहानी को ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में 50 फीसदी से भी ज्यादा मत मिले हैं। वह वर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का स्थान लेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को ईरान के आंतरिक मामलों के मंत्री के हवाले से यह यह जानकारी दी। ईरान के वर्तमान राष्ट्रपति अहमदीनेजाद इस बार के चुनाव में खड़े होने में कानूनी रूप से असक्षम थे, इसलिए उन्हीं के उत्तराधिकारी रोहानी को ईरान की जनता ने चुना।

मुस्तफा मोहम्मद नजर ने बताया कि कुल 36,704,156 मतों में से रोहानी को 18,613,329 मत मिले हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव में कुल 72.2 फीसदी मत पड़े। रोहानी ने भारी मतों के अंतर से राष्ट्रपति पद पर जीत दर्ज की है तथा दूसरे स्थान पर रहे उनके प्रतिद्वंद्वी तेहरान के मेयर मोहम्मद बकर कालीबाफ को सिर्फ 16.58 प्रतिशत मत ही मिले।

ईरान के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव तीन कंजर्वेटिव उम्मीदवारों एवं दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच लड़ा गया। वर्तमान राष्ट्रपति अहमदीनेजाद का कार्यकाल अभी डेढ़ महीने बचा हुआ है, इसके बाद रोहानी ईरान के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: