मोदी का उन्नयन मेरे लिए चिंता का कारण नहीं : राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 जून 2013

मोदी का उन्नयन मेरे लिए चिंता का कारण नहीं : राहुल


कांगेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख के रूप में उन्नयन को लेकर वे किसी प्रकार से चिंतित नहीं हैं। इसे भाजपा का आंतरिक मामला करार देते हुए राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह वास्तव में मेरी चिंता का विषय नहीं है। मेरी चिंता है कि किस तरह कांग्रेस बेहतर करे और किस तरह हम विभिन्न राज्यों में बेहतर करें। लोगों की भलाई के लिए हम विभिन्न प्रकार के कौन से उपाय अमल में लाएं।"

उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन होगा इसके बारे में कांग्रेस नेतृत्व फैसला लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में नाखुश हैं उन्हें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में शामिल हो जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: