हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले अपने मंगेतर क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न की जिंदगी पर बनाए गए हास्य संगीत नाटक के ताजे संस्करण से खासी नाराज हैं। उनका कहना है कि यह गीत उनके बच्चों के लिय द़ुखदायी होगा। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, हास्य संगीत नाटक 'शेन वार्न द म्यूजिकल' ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न के जीवन पर आधारित है। यह पहली बार 2008 में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन अब वार्न के क्रिकेट से संन्यास लेने और हर्ले के साथ उनके सम्बंधों को शामिल करते हुए नाटक नए सिरे से लिखा गया है।
वार्न और उनकी पूर्व पत्नी सिमोन कालाहन तीन बच्चों ब्रूक, समर और जैकसन के माता-पिता हैं। हर्ले ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "हैरान हूं कि सभ्य कलाकार माने जाने वाले अभिनेता कैसे वार्न की जिंदगी पर हास्य नाटक बना सकते हैं। यह उनके तीन बच्चों के लिए बहुत बुरा अनुभव होगा।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें