15 वीं सीड फ्रांस की मरियन बार्तोली ने 23 वीं सीड जर्मनी की सबाइन लिसिकी के अभियान को यहां 6-1, 6-4 से ध्वस्त करते हुए विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया। वे पहली बार विजेता बनीं।
मैच का फैसला 81 मिनट में हो गया। बार्तोली टेनिस के आधुनिक दौर में यह खिताब जीतने वाली फ्रांस की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। इससे पहले एमिली मोरेस्मो ने 2006 में यह खिताब जीता था।
बार्तोली का यह दूसरा विंबलडन फाइनल था, जबकि लिसिकी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रही थीं। बार्तोली को इससे पहले 2007 में अमेरिका की वीनस विलियम्स के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
लिसिकी ने पहले सेट में 1-0 की बढ़त ली थी लेकिन बार्तोली ने पूरी रणनीति के साथ खेलते हुए लगातार छह गेम जीतकर पहला सेट 30 मिनट में अपने नाम कर लिया। बार्तोली ने दमदार सर्विस के सहारे लिसिकी को गलती करने पर मजबूर किया
बार्तोली ने दूसरे सेट में भी तीसरे और पांचवें गेम में लिसिकी की सíवस तोड़ते हुए 5-1 की बढ़त बना ली और लग रहा था कि वे आसानी से यह सेट भी जीत जाएंगी। लिसिकी ने इसके बाद स्कोर 4-5 तक खींचा, लेकिन बार्तोली ने अगले गेम में अपनी सíवस बरकरार रखते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें