राजनाथ सिंह ने राम मंदिर पर शाह का किया बचाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जुलाई 2013

राजनाथ सिंह ने राम मंदिर पर शाह का किया बचाव


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को पार्टी महासचिव अमित शाह का अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान का यह कहकर बचाव किया कि उन्होंने केवल अपनी भावना व्यक्त की है। राजनाथ सिंह ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, "मुझे जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उन्होंने एक भव्य राम मंदिर के निर्माण की इच्छा जताई है। मैं कहना चाहूंगा कि कोई भी हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई, हर धार्मिक व्यक्ति अपने भव्य धार्मिक स्थल का निर्माण की इच्छा रखता है।"

उन्होंने कहा, "यह इच्छा व्यक्त करना गलत नहीं है। क्या एक मुस्लिम भव्य मस्जिद नहीं चाहता।" उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन लखनऊ उच्च न्यायालय ने यह स्वीकार किया है कि जहां प्रतिमा स्थापित है वहीं भगवान राम का जन्म हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: