स्वास्थ्य मंत्री द्वारा तीर्थ यात्रियों को समारोह पूर्वक रामेश्वरम् के लिए रवाना किया
मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा 157 तीर्थ यात्रियों को समारोह पूर्वक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत् विशेष टेªन दतिया से रामेश्वरम् के लिए रवाना की। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाऐं देते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की। उन्होने कहा कि जैसा कि मुख्यमत्री श्री शिवराज सिंह का सपना है कि उसी को सरकार करने हेतु एक दुआ करें कि दतिया मध्यप्रदेश का नम्बर 1 जिला बने। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित तीर्थ यात्रियों एवं परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में दतिया प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में घोषणा की थी कि दतिया को प्रदेश का नम्बर 1 जिला बनाने में कोई कसर नही छोडेगे। मुख्यमंत्री श्री चैहान की मंशा के अनुरूप में दतिया के विकास की चिंता कर रहा हूॅ। अब शहर मे ंपानी की समस्या समाप्त हो गई है। आवागमन के लिए चारों तरफ वाईपास रोड बानये गये है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आम आदमी के हित मंे काम कर रही है। गरीबों को 1 रूपये किलो गेहूॅ, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत निशुल्क तीर्थ यात्रा, अस्पतालों मे निशुल्क दवाओं का वितरण, चैबीस घंटे बिजली देने जैसे महात्वपूर्ण कार्य हमारी सरकार द्वारा किये है। उन्होने कहा कि आगामी समय मे ंप्रदेश के विकास में और भी गति आयेगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता ने बताया तीर्थ यात्रियों के साथ तीन अनुरक्षक भी भेजे गये जिनमें जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री के.पी. सिंह दांगी, शासकीय कला पृथक दल क सदस्य श्री विनोद मिश्र एवं पटवारी नरेन्द्र शर्मा शामिल है। इस बार जिले के 157 तीर्थ यात्री रामेश्वरम् के लिए रवाना हो रहे। आगामी तीर्थ दर्शन योजना के लिए बैष्णो देवी के लिए 227 यात्री जायेगे जो यात्री इस यात्रा में सम्मिलित नही हो पाये हो और उन्होनो आवेदन दिये हो तो वह आगामी यात्रा में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति तहसीलदार को देवें। समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जगदीश यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, एसडीएम दतिया श्री कमलेश भागर्व के अलावा सर्वश्री विपिन, गोस्वामी संतोष कटारे, पप्पू सिजरिया, अशोक सिजरिया, बीर सिंह यादव, राकेश भागर्व, डा. जाकिर खांन, दीपक बेलपत्री आदि उपस्थित रहे।
गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश की उन्नति की प्रार्थनी की
मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने दतिया प्रवास के दौरान पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां पीताम्बरा के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और उन्नति की प्रार्थना की।
गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने पुलिस कंट्रोल रूम में पौधरोपण किया
मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने दतिया प्रवास के दौरान पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने से पूर्व पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पौधरोपण किया एवं बेटी बचाओं अभियान के तहत लगाए गये बैनर पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारी आम जनता में व्यवहारिकता अपनाकर पुलिस की छवि सुधारें - गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता
मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा दतिया प्रवास के दौरान पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री ने कहा कि आम जनता में अपनी छवि सुधारें थाने पर आने वाले पीडितों की एफआईआर काटे और कोशिश करें कि न्याय की आस में आने वाली लोगों को न्याय जरूर मिले। प्रदेश के गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कंट्रोल रूम में बैठक लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर आईजी चंबल श्री एस.एम. अफजल, डीआईजी श्री डी.के. आर्य, कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी, एसडीएम दतिया श्री कमलेश भागर्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जे.एस. भदौरिया, एसडीओपी दतिया श्री एम.एल. ढोड़ी, एसडीओपी भाण्डेर श्री एन.एस रावत, एसडीओपी सेवढा श्री बी.एन. बासवे सहित अन्य थाना प्रभारी व अधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी नेता के दवाब में न आते हएु निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करें और आम जनता में अपनी छवि बनायें। इसके लिए प्रबुद्व थाने में बलाकर उनसे क्षेत्र की समस्याओं के संबध में चर्चा करें और उनकी राय लें। बैठक करीब एक घंटे तक चली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी ने गृहमंत्री को कानून व्यवस्था और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव निर्विघ्र संपन्न कराने के लिए पुलिस बल व संसाधनों की कमी से अवगत कराया। इस पर गृहमंत्री श्री गुप्ता ने संसाधनों व पुलिस बल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
समस्त नव नियुक्त संविदा शिक्षक वर्ग 2 एवं 3 का दस दिवसीय इण्डक्सन प्रशिक्षण डाईट में सम्पन्न होगा
समस्त नव नियुक्त संविदा शिक्षक वर्ग 2 एवं 3 का दस दिवसीय इण्डक्सन प्रशिक्षण डाईट दतिया में सम्पन्न किये जावेगें। विकासखण्ड़ सेवढ़ा एवं भाण्ड़ेर में वर्ग 3 का 30 जुलाई 2013 से 8 अगस्त 2013 तक, समस्त जिला दतिया वर्ग 2 का दिनांक 20 जुलाई 2013 से 29 जुलाई 2013 तक किया जायेगा। समस्त नव नियुक्त संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 एवं 2 के शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) दतिया में प्रात 10 बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं अपना नियुक्ति पत्र साथ में लायें।
निशक्त व्यक्तियों हेतु जिला पुर्नवास केन्द्र के संचालन हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी
निशक्त व्यक्तियों के समग्र पुर्नवास हेतु जिला स्तर पर जिला पुर्नवास केन्द्र दतिया स्थापित कर संचालन हेतु विभिन्न पदों पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति दी जाना है। स्वीकृत पदों के लिए मानदेय एवं आहर्तऐं इस प्रकार है जिसमें कलिनिकल साइक्लोजिस्ट स्वीकृत मानेदय 10000/- रूपये प्रतिमाह योग्यता मास्टर फिल क्लिीनिल फिजयोलोजी एम.ए फिजयोलोजी प्रेफेरवली विथ 2 वर्ष एक्सपीरियंस इन फील्ड आफ डिस्विलिटी रेहाविलटीशन, सीनियरजिथैरिपिस्ट आक्यूपेशनल थैरिपस्ट मानदेय 10000/- पोस्ट ग्रेेजूयेशन उपं फिजयोथैरिपी विथ 5 वर्ष एक्सपीरियंस, मोविलिटी इन्स्ट्रक्टर मानदेय 7000/- मैट्रीकुलेशन सर्टीफिकेट डिप्लोमा उप मोवीलिटी, विशेष शिक्षक मेंटल रिटार्डेशन/आॅटिज्म/सेरेव्रल पाॅलिसी मानदेय प्रतिमाह 8000/- ग्रेज्यूशन जनरल बीएड इन स्पेशल एजूकेशन इन एमआर विथ 2 वर्ष एक्सपीरीयंस ओर डिप्लोमा इन स्पेशल एजूकेशन इन एमआर विथ 3 वष्ज्र्ञ एक्पीरीयंस, एडमिनिस्ट्रेटिव आॅफीसर मानदेय 8000/- पोस्ट ग्रेज्येशन विथ 5 वर्ष एक्सपीरीयंस इन डिस्वीलटी रिलेटेड फील्ड, जनरल स्टाफ क्लर्क रूपये मानदेय 6000/- बीकाॅम एसएएस विथ 2 वर्ष एक्सपीरीयंस, डी.सी.ए, अटेण्डेण्ट/प्यून/मैसेजर मानदेय 3500/- 8वी पास, चैकीदार मानदेय प्रतिमाह 4000/- 8वीं उत्र्तीण हो। इन पदों से संबधित शर्ते तथा जानकारी संबधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी।
कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
बैठक की समीक्षा भाण्ड़ेर जनपद कार्यालय में हुई
जिला कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा लंबित पत्रों की समीक्षा करते हुए पी.डब्लू.डी. ई.ई. को निर्देश दिये कि वह सभी खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत करायें, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत् आने वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य ठेकेदारों एवं इंजीनियरों से मिलकर तत्काल चालू करायें उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई पत्रों तथा आवेदन किसी भी प्रकार से लंबित की श्रेणी में नहीं आने चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं एवं त्रृटि पूर्ण फोटो युक्त सूची बनाने की तैयारियों पर जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री संदीप माकिन, एस.डी.एम. दतिया श्री कमलेश भार्गव, भाण्ड़ेर श्री अनिल व्यास, डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा तहसील भाण्ड़ेर के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें ठीक कराने के सख्त निर्देश दिये
जिला कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा तहसील भाण्ड़ेर पहुंचकर सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षक कर सभी व्यवस्थाओं को चुनाव प्रारंभ होेने के पूर्व व्यस्थित करायें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में पानी गिरने के कारण कार्यालय को अव्यस्थित देखते हुए तत्काल छत की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसील कार्यालय के सभी कक्षों का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने भाण्ड़ेर क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय तथा स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देश दिये कि वह अपना बस्ता सुचारू रूप से तैयार कर साथ ही अपना पासवर्ड भी रखे। जिससे कोई भी किसी दस्तावेज में छेडछाड़ नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि फार्म नम्बर 8 के तहत् संशोधन फार्म तैयार कर आवश्यक कार्यवाही तत्काल करें। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिये कि मुझे सभी पटवारियों के नाम और मोबाईल नम्बर पते सहित की सूची तैयार कर अतिशीघ्र भेंजे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री संदीप माकिन और एस.डी.एम. दतिया श्री कमलेश भार्गव, भाण्ड़ेर श्री अनिल व्यास, डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता, तहसीलदार श्री विनोद भार्गव, अपर तहसीलदार श्री प्रमोद गर्ग, जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी श्री बी.एल. मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें