तारिक खान जिला बदर घोषित
छतरपुर/15 जुलाई/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने नारायणपुरा रोड, छतरपुर थाना सिटी कोतवाली निवासी अपराधी तारिक खान तनय अजीज खान सौदागर उम्र 30 वर्ष को 15 जुलाई 2013 को सायं 5 बजे से एक वर्ष की अवधि हेतु जिला बदर घोषित किया है। उन्होंने उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, छतरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर की है। आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2002 से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौच, चोरी, लूटपाट, छेड़छाड़ करने एवं चंदा वसूली कर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। अपराधी तारिक खान की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों एवं क्षेत्र की जनता में व्याप्त भय को ध्यान में रखकर जिला दण्डाधिकारी ने म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,;2द्ध एवं 5-6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर जिला बदर की कार्यवाही की है। जिला बदर के दौरान अपराधी छतरपुर जिले सहित समीपवर्ती सीमा पर लगे जिलों की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित रहेगा। किसी न्यायालय में प्रकरण की स्थिति में पेशी के एक दिवस पूर्व उपस्थित हो सकेगा, लेकिन पेशी समाप्ति के 6 घंटे के भीतर जिला छोड़ना होगा।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज
छतरपुर/15 जुलाई/कलेक्टर डाॅ. मसूद ख्तर की अध्यक्षता में 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही वर्ष 2013-14 की जिला स्तर पर तैयार एकीकृत जिला स्वास्थ्य कार्ययोजना का अनुमोदन होगा। सीएमएचओ डा. के के चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। इसके साथ ही ऐसे विभाग, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के किसी कार्यक्रम के अंतर्गत राशि उपलब्ध कराई गई है, उन्हें जून 2013 की स्थिति में किये गये वित्तीय एवं भौतिक कार्य की प्रगति के साथ बैठक में उपस्थित रहना होगा।
स्वीप प्लान की कार्ययोजना अनुसार कार्य करें: कलेक्टर
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
छतरपुर/15 जुलाई/विधानसभा निर्वाचन 2013 के अंतर्गत मतदान का प्रतिशत् बढ़ाये जाने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारी स्वीप प्लान की कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें। साथ ही 1 जनवरी 2013 की स्थिति में जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं, उनके नाम जुड़वाने का भरपूर प्रयास करें। कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे, इसके लिये प्रयास करें। यह निर्देश कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि जिले के जिन मतदान केंद्रों पर औसत से कम मतदान हुआ है, वहां जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु लोगों को जागरूक करने एवं मतदान केंद्रों की आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ अपने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की माॅनिटरिंग भी करें। उन्होंने कहा कि जिले के जिन मतदान केंद्रों पर बिल्कुल मतदान नहीं हुआ है, वहां संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को भेजा जायेगा, ताकि मतदान का महत्व समझकर मतदान के लिये आगे आ सकें। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि संबंधित विभाग स्वीप प्लान की कार्ययोजना तैयार कर मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को जिले में महिलाओं के छूटे हुये नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को बैनर लगाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मैदानी क्षेत्र से संबंधित सभी विभाग को स्वीप प्लान की कार्ययोजना में सहयोग करने के लिये कहा। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने अधिकारियों को भ्रमण के दौरान ग्राम में संचालित आंगनबाड़ी, राशन दुकान, स्कूल, ग्राम आरोग्य केंद्र आदि शासन की मूलभूत सुविधाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को एक पत्रक दिया जायेगा, जिसके अनुसार वे निरीक्षण करना सुनिश्चित् करें। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लंबित जनशिकायत प्रकोष्ठ एवं टीएल पत्रों का निराकरण शीघ्र किया जाये। इसके पहले अपर कलेक्टर श्री जे के श्रीवास्तव ने टीएल पत्रों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री ए बी खरे, आरईएस के परियोजना प्रबंधक श्री एस पी अहिरवार, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री वीरेश सिंह बघेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्व अधिकारियों की बैठक 17 को
छतरपुर/15 जुलाई/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 17 जुलाई को दोपहर ढाई बजे से आयोजित की गई है। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी शीघ्र भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में जनशिकायत, जनसुनवाई एवं समय सीमा से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा जायेगी।
गेहूं का पुनरावंटन आदेश जारी
छतरपुर/15 जुलाई/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा जिले में एपीएल राशन कार्ड धारियों को वितरित किये जाने हेतु माह जुलाई 2013 का 7 हजार 570 क्वि0 गेहूं आवंटित किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा गेहूं आवंटन का लीड संस्था एवं दुकानवार पुनरावंटन आदेश भी जारी कर दिया गया है। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा समस्त लीड समितियों के प्रबंधकों को आवंटन अनुसार पीडीएस दुकानों में राशन पहुंचाने के निर्देश दिये गये हैं। उचित मूल्य दुकानदार द्वारा प्रति एपीएल राशन कार्ड पर जुलाई माह में साढ़े 3 किलो राशन 9 रूपये प्रति किलो की दर से प्रदान किया जायेगा। लीड संस्थायें, जिन्हें आवंटन सूची प्राप्त नहीं हुयी है, वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। छतरपुर जिले की वेबसाइट www.chhatarpur.nic.in पर भी आवंटन सूची प्रदर्शित की गई है।
गढ़ीमलहरा में आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
अध्यक्ष पद के उपनिर्वाचन हेतु दिशा-निर्देश जारी
छतरपुर/15 जुलाई/नगर परिषद्, गढ़ीमलहरा में अध्यक्ष पद का उपनिर्वाचन 24 जुलाई को सम्पन्न होगा। इस दिन प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान पश्चात् 26 जुलाई को प्रातः 9 बजे से मतगणना का कार्य संपादित किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने इस संबंध में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शराब की दुकानें मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पूर्व से बंद रखने एवं शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिये हैं। साथ ही कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने एसडीएम, तहसीलदार तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नौगांव को लागू आदर्श आचरण संहिता का कड़ायी से पालन कराया जाना सुचिश्चत् करने के निर्देश दिये हैं।
विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश
नगर पंचायत गढ़ीमलहरा के अध्यक्ष पद के उपनिर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों में बिना किसी व्यवधान के विद्युत आपूर्ति करने हेतु अधीक्षण यंत्री विद्युत को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार 26 जुलाई को मतगणना स्थल बनाये गये गांधी पार्क स्थित विवाह घर में प्रातः 9 बजे से मतगणना की समाप्ति तक विद्युत का प्रदाय बिना व्यवधान के करना होगा। इस हेतु विद्युत प्रदाय में किसी प्रकार की त्रुटि को रोकने एवं तत्परता से सुधारने हेतु विद्युत कर्मचारी मौज्ूाद रहेंगे।
अनुसूचित जाति/ अनु0जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलो मे कठोर कारावास
थाना खजुराहो मे फरियादी संतोष पिता करन्जू अनुरागी निवासी पहाडी बावन् ने आरोपीगण रामदास यादव, गोरेलाल यादव, दयाराम, राममिलन सभी निवासी पहाडी बावन् के विरूद्ध हत्या की के संबन्ध मे रिपोर्ट की थी। जिसपर तत्कालीन थाना प्रभारी आर.एस. बागरी द्वारा थाने मे धारा 302 एवं एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त मामले की विवेचना तत्कालीनं एस.डी.ओ.पी. आर. के. वर्मा द्वारा की गयी। विवेचना उपरांत प्रकरण का चालान विषेष न्यायालय छतरपुर मे प्रस्तुत किया गया। मामले के विचारण के उपरांत मान्नीय विषेष न्यायधीष श्रीमान् संजीव दत्ता के न्यायालय द्वारा उक्त आरोपीगण रामदास यादव, गोरेलाल यादव, दयाराम, राममिलन सभी निवासी पहाडी बावन् को सात्-सात् वर्ष के कठोर कारावास एवं तीन-तीन हजार रूपये के जुर्माना की सजा से दंडित किया गया। थाना चंदला मे फरियादी द्वारा आरोपी संतोष कुमार के विरूद्ध रिपोर्ट की गयी थी। जिस पर तत्कालीन थाना प्रभारी हरीष दुबे द्वारा थाने धारा 304 भाग 2 आई.पी.सी.एवं एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त मामले की विवेचना तत्कालीन एस.डी.ओ.पी नवीन चैधरी द्वारा की गयी है। विवेचना उपरांत प्रकरण का चालान विषेष न्यायालय छतरपुर मे प्रस्तुत किया गया। मामले के विचारण के उपरांत मान्नीय विषेष न्यायधीष श्रीमान् संजीव दत्ता के न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण मे संतोष कुमार के विचारो मे सिद्धदोष पाते हुए आरोपी संतोष कुमार थाना चंदला को 304 भाग 2 आई.पी.सी. मे सात् वर्ष सश्रम कारावास एवं 2500 रूपये जुर्माना अदा करने की सजा से दंडित किया गया। अभी तक पिछले 01 जनवरी 2013 से 30 जून 2013 तक 35 मामलो मे विभिन्न आरोपियो को विषेष न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध ठहराया गया एवं कारावास व जुर्माना की सजा दी जा चुकी है।
महाराजा कालेज में प्रवेश हेतु सी. एल. सी. 17 जुलाई से
छतरपुर! उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन द्वारा प्रदेश भर के शासकीय एवं निजी कालेजों में आॅन लाइन प्रवेश प्रक्रिया का द्वितीय चरण 16 जुलाई 13 को सम्पन्न हो रहा है। अब तक कालेज में प्रवेश न लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अंतिम चरण में कालेज लेविल काउंसलिंग (सी. एल. सी.) स्नातक कक्षाओं हेतु 17 एवं 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। स्नातकोत्तर कक्षाओं हेतु 18 एवं 19 जुलाई को सी.एल.सी. सम्पन्न होगी। संभाग के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित स्वशासी महाराजा कालेज, छतरपुर में रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं बी.काम., बी.एस-सी. एंव बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 17 व 18 जुलाई को कालेज आकर सी.एल.सी. प्रक्रिया में मूल दस्तावेजों सहित भाग लेंगे। एम.काम., एम.एस-सी. एवं एम.ए. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी 18 एवं 19 जुलाई को संबंधित कक्षाओं में प्रवेश लेने हेतु निर्धारित प्रक्रिया में मूल दस्तावेजों सहित शामिल होंगे। कालेज की प्रभारी प्राचार्य डाॅ. स्नेहलता खरे ने पंजीयन एवं सत्यापन करा चुके महाराजा कालेज, छतरपुर में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को ऊपर दर्शाई तिथियों में कालेज लेविल काउंसिलिंग हेतु महाराजा कालेज छतरपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए हंै। गौरतलब है कि सी.एल.सी. में भाग लेने वाले विद्यार्थी मात्र एक कालेज या विषय का चयन पंजीयन फार्म में न कर प्राथमिकतानुसार अन्य इच्छित कालेज जाकर अन्य विषय समूह का भी चयन करें, ताकि उनका प्रवेश किसी न किसी कालेज में अवश्य हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें