खुद को छला हुआ महसूस करती हैं क्रिस्टन स्टीवर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

खुद को छला हुआ महसूस करती हैं क्रिस्टन स्टीवर्ट


हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट पूर्व पुरुष मित्र अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन द्वारा उन्हें इतनी जल्दी भुला देने से आहत हुई हैं और खुद को छला हुआ महसूस कर रही हैं। स्टीवर्ट और पैटिंसन के बीच मई माह में अलगाव हो चुका है। पैटिंसन के बारे में इन दिनों खबरें हैं कि वह एल्विस प्रीज्ले की पोती और अभिनेत्री रीले केऑफ के साथ समय बिता रहे हैं।


वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक सूत्र ने बताया, "स्टीवर्ट इस बात से काफी आहत हुई हैं कि उनके चार साल के रिश्ते के बावजूद पैटिंसन ने उन्हें इतनी जल्दी भुला दिया। वह खुद को छला हुआ महसूस कर रही हैं।" कहा जा रहा है कि पैटिंसन और केऑफ पहली बार स्टीवर्ट के माध्यम से ही मिले थे। इससे पहले पैटिंसन के गायिका केटी पेरी के साथ होने की भी अफवाहें आईं थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: