मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता गिरफ्तार


मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से सत्ता छीन लेने के अगले दिन उनकी सहयोगी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता मोहम्मद बैदी को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कार्यकारी अभियोक्ता जनरल अहमद एज अल-दिन ने मुर्सी विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या के लिए उकसाने के मामले में गुरुवार को मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। बैदी के सहयोगी किरात अल-शतर के खिलाफ भी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं।

अभियोजन पक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह पाया गया था कि इन दोनों नेताओं ने मुर्सी के विरोधियों की हत्या के लिए काहिरा के मुकत्तम जिला स्थित पार्टी के मुख्यालय के बाहर भाड़े के बदमाशों को लगाया था।  मिस्र के सुरक्षा बलों ने मुस्लिम ब्रदरहुड की फ्रीडम एंड जस्टिस पार्टी के मोहम्मद साद अल-कटट्नी और इस पार्टी के प्रधान सलाहकार रशद अल-बायूमी को भी गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: