उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना.

उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना हैँ। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के कई हिस्सों के लिए आने वाले समय बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। चेतावनी के बाद सेना को अलर्ट कर दिया गया है।

कई इलाकों में शुक्रवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राजधानी देहरादून और राज्य के उधमसिंह नगर, केदार घाटी, पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली आदि जिलों में शुक्रवार से ही बारिश हो रही है। उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हैं।

 मौसम विभाग ने पूर्वानुमान मे कहा है कि रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार तथा टिहरी जिलों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को कुमायूं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत तथा गढ़वाल मंडल के पौडी जिले के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने कहा है कि आठ जुलाई के बाद राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: