निष्क्रिय अवस्था में नहीं हैं मंडेला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

निष्क्रिय अवस्था में नहीं हैं मंडेला


दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला के बिल्कुल निष्क्रिय हो जाने तथा उन्हें अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे जीवित रखे जाने की बात कही गई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "राष्ट्रपति कार्यालय को पूर्व राष्ट्रपति मंडेला के हालात के बारे में पता चला है और हम इस पर स्पष्टीकरण देना चाहेंगे।"


दक्षिण अफ्रीकी मीडिया में गुरुवार को ऐसी खबरें आई थी कि मंडेला पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके हैं तथा उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली के जरिए जीवित रखा जा रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया, "हम राष्ट्रपति जैकब जूमा द्वारा अस्पताल में मंडेला का हालचाल लेने के बाद गुरुवार दोपहर को जारी किए गए अपने वक्तव्य की पुष्टि करना चाहेंगे कि उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है।"



वक्तव्य के मुताबिक, "चिकित्सकों ने मंडेला के निष्क्रिय हो जाने की खबर से इंकार किया है।" गुरुवार सुबह मंडेला की पत्नी ग्राका मशेल ने कहा था कि उन्हें बेचैनी और दर्द महसूस हो रहा है, लेकिन वह ठीक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: