पद्मश्री महासुंदरी देवी के निधन पर नीतीश ने जताया शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

पद्मश्री महासुंदरी देवी के निधन पर नीतीश ने जताया शोक


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी पेंटिंग की मशहूर और लोकप्रिय कलाकार पद्मश्री महासुंदरी देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पद्मश्री महासुंदरी देवी एक महान कलाकार थीं। उन्होंने न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी मधुबनी पेंटिंग का परचम लहराया। उनके निधन से कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। 


पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित महसुंदरी देवी का गुरुवार को मधुबनी जिले के शंटी गांव में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। महासुंदरी देवी पिछले कुछ महीने से बीमार थीं। उनके परिवार के लोगों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। वे इन दिनों मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी गांव में अपने निवास में रह रही थीं। 



उन्हें पद्मश्री के अलाव कई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मनित किया जा चुका है। मिथिला पेंटिंग की अलग पहचान बनाने वाली महासुंदरी देवी के निधन की खबर सुनने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।  उनके द्वारा निर्मित पेंटिंग की मांग देश और विदेशों में खूब रहती थी। उनके परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अपने अंतिम समय में भी वह मधुबनी पेंटिंग के लिए कार्य करते रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: