दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कालेजों में हाल ही में लागू चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की तीसरी कटऑफ सूची जारी की गई है। कटऑफ 90 प्रतिशत तक पहुंची है। दूसरी कटऑफ से तीसरी कटऑफ सिफ 0.25-1 प्रतिशत की कमी आई है। बुधवार को देरी से जारी तीसरी कटऑफ सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकतर कॉलेजों में अर्थशास्त्र और वाणिज्य पाठ्यक्रमों की रामजस कॉलेज की कटऑफ 0.75 प्रतिशत तक पहुंची गई लेकिन अन्य कॉलेजों की कटऑफ 0.25 से ज्यादा नहीं गिरी। कटऑफ अब भी औसतन 96-97 प्रतिशत है। रामजस कालेज में इतिहास ऑनर्स और हिंदू कालेज में विज्ञान (वनस्पिति विज्ञान) की कटऑफ में हालांकि बदलाव आया है।
तीसरी कटऑफ में हिंदू कॉलेज गणित, दर्शन शास्त्र, संस्कृत और समाज शास्त्र के पाठ्यक्रमों में शामिल नहीं था। वहीं हंस राज कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ टेक्नालॉजी (बीटेक) में गैर विज्ञान पृष्ठभूमि वाले प्रवेशार्थियों लिए पहली कटऑफ में ही 99 प्रतिशत निश्चित कर दी गई थी।वेंकेटेश्वर कालेज के प्रधानाचार्य पी. हेमलता रेड्डी ने बताया, "कटऑफ की घोषण करते समय हम काफी सतर्क थे। हम न्यूनतम कटऑफ घोषित करके विद्यार्थियों का अतिरेक नही चाहते थे।"
कटऑफ प्रतिशत कम न होने के बावजूद साल कुछ कालेजों में दाखिले अपेक्षा से पहले ही बंद हो गए हैं। श्री राम कॉलेज फॉर कॉमर्स (एसआरसीसी) ने अर्थशास्त्र औश्र वाणिज्य के स्नातक पाठ्यक्रमों में सामान्य (जनरल) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों में दाखिले बंद कर दिए हैं। राम लाल आनंद और जानकी देवी मेमोरियल कालेज के साथ कुछ अन्य कालेजों ने भी मानविकी वर्ग के पाठ्यक्रमों में सामान्य वर्ग के प्रवेशार्थियों के लिए दाखिले बंद कर दिए हैं। गौरतलब है कि डीयू की चौथी कटऑफ सूची आठ जुलाई को जारी होने के आसार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें