झारखंड में चारा घोटाले के दोषी 6 अधिकारी बर्खास्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

झारखंड में चारा घोटाले के दोषी 6 अधिकारी बर्खास्त


झारखंड सरकार ने पशुपालन विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले के दोषी छह अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि झारखंड के राज्यपाल के परामर्शदात्री परिषद ने चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में दोषी पाए गए छह अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला लिया है। बर्खास्त होने वाले छह अधिकारियों में पशु चिकित्सक संदीप कुमार और कृष्ण कुमार, परियोजना निदेशक शैलेंद्र भारती, दीपक कुमार और आर.एन. पांडेय तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी बी.एन. पांडेय शामिल हैं।


करोड़ों रुपये का चारा घोटाला अविभाजित बिहार में वर्ष 1996 में सामने आया था। वर्ष 2000 में अलग राज्य गठित होने के बाद 61 में से 54 मामले बिहार से झारखंड स्थानांतरित कर दिए गए। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विभिन्न अदालतें 43 से अधिक मामलों में फैसला दे चुकी हैं। चारा घोटाले से संबंधित पांच मामलों में बिहार के दो पूर्व मंत्री लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्र भी आरोपित किए गए हैं। इनमें से एक मामले में फैसला 15 जुलाई को आने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: