योग गुरू रामदेव ने गुरुवार को तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के दौरान पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के मुद्दे पर कांग्रेस पर ‘मैच फिक्सिंग’ करने का आरोप लगाया. चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के प्रस्तावित बंटवारे के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं.
आंध्र भवन में रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस मैच फिक्सिंग में शामिल है’’. नायडू आंध्र भवन में अनशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं एकीकृत आंध्रप्रदेश या पृथक तेलंगाना के खिलाफ नहीं हूं. लेकिन मेरा मानना है कि राज्य की राजधानी और जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के बंटवारे समेत कई मुद्दों को बंटवारे के निर्णय से पहले सुलझाया जाना चाहिए’’
रामदेव ने हालांकि इस बात का उल्लेख नहीं किया कि वाईएसआर कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति दोनों में से कौन है जिसके साथ सत्तारूढ़ पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में गठजोड़ का प्रयास कर रही है. इस मामले में केंद्र पर जल्दबाजी में कदम उठाने का आरोप लगाते हुए योगगुरू ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने राजनीतिक फायदे के लिए यह निर्णय किया है. यह न्यायोचित नहीं है’’ रामदेव आंध्र भवन में अनशन स्थल पर करीब 30 मिनट रूके और इस दौरान नायडू और तेदेपा के लोकसभा सांसद नमा नागेर राव से बातचीत की.
.jpg)
1 टिप्पणी:
ha
एक टिप्पणी भेजें