आसाराम की न्यायिक हिरासत २५ अक्टूबर तक बरकरार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

आसाराम की न्यायिक हिरासत २५ अक्टूबर तक बरकरार.

जोधपुर जेल में बंद आसाराम की राजस्थान हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत को 25 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। अब आसाराम 25 अक्टूबर तक जेल में ही रहेंगे।

इससे पहले यौन शोषण के मामले में फंसे आसाराम ने राजस्थान हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द कराने की अर्जी दायर की थी। अर्जी में कहा गया है कि साजिश और पब्लिसिटी पाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं सूरत पुलिस ने कोर्ट से दो बहनों के रेप केस में आसाराम को ट्रांजिट रिमांड मांगी है।

सूरत में दो लड़कियों ने आसाराम और नारायण सांई पर यौन शोषण का केस दर्ज करवाने के बाद गुजरात पुलिस आसाराम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए जयपुर पहुंच चुकी है। जहां पुलिस कोर्ट से आसाराम को ट्रांजिट रिमांड पर देने की अपील करेगी। कोर्ट ने इजाजत मिलने के बाद पुलिस आसाराम को लेकर सूरत जाएगी। गौरतलब है कि यौन शोषण में फंसे आसाराम और उनके सेवादार शिवा, शिल्पी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। हालांकि इन तीनों की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: