कांग्रेस चाहती है राहुल पार्टी और देश का नेतृत्व संभालें. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

कांग्रेस चाहती है राहुल पार्टी और देश का नेतृत्व संभालें.

राहुल गांधी के इस बयान के बाद कि 2014 में युवाओं की सरकार सत्ता में आएगी, कांग्रेस ने कहा कि वह चाहती है कि युवा नेता पार्टी और देश का भावी नेतृत्व संभालें। पार्टी प्रवक्ता पीसी चाको ने संवाददाताओं से कहा कि यह भावना पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं की है और आशा है कि वह सकारात्मक जवाब देंगे।

चाको ने कहा कि हम सब उम्मीद करते हैं कि वह पार्टी का नेतृत्व और उसके बाद प्रशासन का नेतृत्व संभालेंगे। राहुल गांधी को पार्टी और देश के भविष्य का नेतृत्व संभालना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस राहुल गांधी को औपचारिक रूप से अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश क्यों नहीं कर रही है, चाको ने कहा कि हम ऐसा नहीं करते। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पेश करना कांग्रेस की प्रथा नहीं रही है।

जब उनसे कहा गया कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया था तो उनका कहना था कि यह एक पुरानी बात है। राहुल ने कल रामपुर में कहा था कि 2014 में युवाओं की सरकार सत्ता में आएगी, जो गरीबों के लिए काम करेगी और देश को बदल देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: