अबू सलेम की जमानत पर सुनवाई 29 अक्तूबर को. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

अबू सलेम की जमानत पर सुनवाई 29 अक्तूबर को.

दिल्ली की एक अदालत ने माफिया सरगना अबू सलेम की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तारीख तय की है.सलेम और अन्य पर वर्ष 2002 में एक कारोबारी से कथित तौर पर पांच करोड़ रूपये रंगदारी मांगने का आरोप है.

नवंबर 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित सलेम को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धम्रेश शर्मा के सामने पेश किया गया. लोक अभियोजक राजीव मोहन ने उसकी जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की.

अदालत ने मामले की सुनवाई 29 अक्तूबर तय की. उसी दौरान मामले में अभियोजन गवाहों का बयान भी रिकार्ड होगा. सलेम ने वकील एमएस खान के द्वारा अपनी जमानत याचिका दाखिल की है.

कोई टिप्पणी नहीं: