दक्षिणी ग्रिड से जुड़ा कुडनकुलम परमाणु बिजलीघर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2013

दक्षिणी ग्रिड से जुड़ा कुडनकुलम परमाणु बिजलीघर


kudankulam plant
रूस के सहयोग से बने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केएनपीपी) की पहली इकाई को मंगलवार को दक्षिणी ग्रिड से जोड़ दिया गया। इस आशय की यहां औपचारिक घोषणा की गई। एक बयान में कहा गया है, "कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की पहली इकाई को 22-10-2013 को 2:45 बजे जोड़ दिया गया। अभी 160 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।"

बताया गया है, "आगे चरणबद्ध तरीके से बिजली उत्पादन 500 मेगावाट, 750 मेगावाट और 1000 मेगावाट तक बढ़ाया जाएगा।" केएनपीपी ने कहा है कि बिजली उत्पादन में हर वृद्धि के लिए प्लांट को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से मंजूरी लेनी होगी।

कुडनकुलम इकाई 1 के ग्रिड के साथ संबद्ध किए जाने के साथ ही देश में परमाणु ऊर्जा योगदान 4780 मेगावाट से बढ़कर 5790 मेगावाट हो गया। केएनपीपी 1 भारतीय परमाणु ऊर्जा कारपोरेशन (एनपीसीआईएल) का 20वां परमाणु ऊर्जा केंद्र है।

कोई टिप्पणी नहीं: