विश्व मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे 5 भारतीय, रचा इतिहास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2013

विश्व मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे 5 भारतीय, रचा इतिहास


world boxing 2013
एआईबीए मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप में मंगलवार को भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया। चैम्पियनशिप के इतिहास में पहली बार पांच भारतीय मुक्केबाजों ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है। पिछले वर्ष मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप में चार भारतीय मुक्कबाजों ने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था। चैम्पियनशिप में मंगलवार को सुमीत सांगवान (81 किग्रा.), विकास मलिक (60 किग्रा.) और सतीश कुमार (प्लस 91 किग्रा.) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया, जबकि मनोज कुमार (64 किग्रा.) और शिव थापा (56 किग्रा.) पहले ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुके थे। पांचों भारतीय मुक्केबाजों को टूर्नामेंट में कांस्य पदक से सिर्फ एक पायदान दूर रह गए हैं।

चैम्पियनशिप में मंगलवार को विकास मलिक क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने पांचवीं वरीयता प्राप्त एवं यूरोपियाई चैम्यिनशिप के रजत पदक विजेता हंगरी के मिकलोस वर्गा को मात दी। विकास ने वर्गा को नौ मिनट में हराया। विकास का अगले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त ब्राजील के रॉब्सन कॉन्सीकाओ से होगा।

सांगवान ने भारत को दिन की दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त बेलारूस के सियारहेई नोविकाउ को एकतरफा मुकाबले में मात दिया। सांगवान को अब क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीय कजाकिस्तान के आदिलबेक नियाजिम्बेतोव की चुनौती का सामना करना होगा। दिन की तीसरी सफलता हैवीवेट वर्ग के मुक्केबाज सतीश कुमार ने दिलाई। कुमार ने बेलारूस के मुक्केबाज यान सूजिलोउस्की को एक बेहतरीन मुकाबले में हराया। अगले दौर में कुमार का मुकाबला स्थानीय मुक्केबाज इवान डाइच्को से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: