नीरा राडिया टेप मामले के 4 मामलों में सीबीआई ने प्रारम्भिक जांच शुरू की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

नीरा राडिया टेप मामले के 4 मामलों में सीबीआई ने प्रारम्भिक जांच शुरू की.

लॉबिस्ट नीरा राडिया और कई जानीमानी हस्तियों के बीच हुई बातचीत के टैप किए गए हिस्सों से जुड़े चार मुद्दोंकी जांच सीबीआई ने शुरू कर दी। इससे जुड़े 14 मामलों में अलग-अलग प्रारंभिक जांच (पीई) के हिस्से के रूप में चार मुद्दों की जांच शुरू की गई है।

सीबीआई सूत्रों ने आज कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर इन मुद्दों को दायरे में लाते हुए अब तक 4 पीई दर्ज की गई है जबकि बाकी 10 जांच शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व प्रमुख प्रदीप बैजल से राडिया की बातचीत के मामले में पीई दर्ज की है। इस बातचीत में कथित तौर पर पाइपलाइन सलाहकार समिति के अध्यक्ष के तौर पर बैजल की नियुक्ति की चर्चा हुई ताकि वह कथित तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा पहुंचा सकें।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इस पीई में बैजल और राडिया को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने रिलायंस कम्यूनिकेशंस द्वारा बीएसई और ट्राई को घोषित उपभोक्ता डेटा बेस में कथित गड़बड़ी से जुड़ी राडिया की बातचीत के मामले में भी पीई शुरू की है। इस मामले में रिलायंस कम्यूनिकेशंस को नामजद किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: