आंध्रप्रदेश का बंटवारा करने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को वापस लिए जाने की मांग के समर्थन में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बुधवार को पांचवें दिन की रात उस वक्त नाटकीय मोड़ आ गया, जब पुलिस उन्हें जबरन उनके आवास से उठाकर अस्पताल ले गई। अपने आवास (धरना स्थल) से जबरन उठाने के पूर्व रेड्डी की पार्टी ने अपने नेता की गिरती सेहत पर चिंता जताई थी।
उल्लेखनीय है कि जगन ने 5 अक्टूबर को अपने आवास पर अखंड आंध्रप्रदेश के लिए अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि आज जगन का मुआयना करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें अपना अनशन समाप्त कर देने की सलाह दी थी क्योंकि उनका शुगर लेवल गिरता जा रहा था। रेड्डी की गिरती सेहत के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें जबरन भूख हड़ताल स्थल से उठा लिया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता कोनाताला रामकृष्ण ने कहा कि जगन ने सभी पार्टियों से राज्य को अखंड रखने के लिए हाथ मिलाने की अपील की है क्योंकि कांग्रेस और सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अल्पावधि राजनीतिक लाभ के लिए बंटवारे का फैसला किया।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें