कांग्रेस ने सोनिया के रिटायरमेंट सम्बंधित किताब में किए दावों को खारिज किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

कांग्रेस ने सोनिया के रिटायरमेंट सम्बंधित किताब में किए दावों को खारिज किया.

कांग्रेस बुधवार को एक किताब में किए गए उन दावों को खारिज करती नजर आई जिसमें कहा गया था कि 2016 में 70 साल की होने पर सोनिया गांधी राजनीति से रिटायर होना चाहती हैं।

पार्टी प्रवक्ता पीसी चाको ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे नहीं पता। मैंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी है, गांधी बहुत प्रभावशाली और दूरदर्शी नेता रही हैं। हमने किसी का पूर्वानुमान नहीं देखा है।

चाको से 24 अकबर रोड नाम की एक किताब में किए गए उस दावे के बारे में पूछा गया था जिसमें कहा गया कि 2016 में रिटायर होने की सोनिया की इच्छा से पार्टी में खलबली मच गयी और इस वजह से पार्टी ने उनके पुत्र राहुल गांधी को पहले से बड़ी जिम्मेदारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: