लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार मामले में सभी 26 दोषी बरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार मामले में सभी 26 दोषी बरी


lakshamanpur bathe massecars
बिहार के बहुचर्चित लक्ष्मणपुर बाथे गांव में 58 लोगों की हत्या के मामले में निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए गए सभी 26 अभियुक्तों को बुधवार को पटना उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए पटना उच्च न्यायालय में दायर याचिका की सुनवाई के बाद न्यायाधीश बी़ एऩ सिन्हा और ए़ क़े लाल की खंडपीठ ने साक्ष्य के अभाव में सभी 26 अभियुक्तों को बरी कर दिया। 

पटना की व्यवहार न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने इस मामले में वर्ष 2010 में 26 लोगों को दोषी ठहराते हुए 16 को फांसी तथा 10 को उम्र कैद की सजा सुनाई थी तथा 19 लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। इस मामले में दो आरोपियों की मामले की सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई थी। 

उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के लोगों ने एक दिसंबर 1997 को लक्ष्मणपुर बाथे गांव में 58 दलितों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में 27 औरतें और 16 बच्चे शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: