कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रामपुर जनपद में 9 अक्टूबर को होने वाली प्रस्तावित रैली को लेकर जहां कांग्रेस नेता भीड़ जुटाने और दूसरे इंतजामों में लगे हैं। वहीं प्रशासन अमला भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी जनसभा स्थल का दौरा करके मातहतों को निर्देश दे रहे हैं। वहीं एसपीजी के जवानों ने रैली स्थल का दौरा करके सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले चुके हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 09 अक्टूबर को रामपुर में होंगे। वह वहां 12.30 बजे से राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। राहुल की सभा के लिए प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं।
साथ ही सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए जा रहे हैं। राहुल की जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स की मांग कर दी है। मुरादाबाद मंडल से फोर्स मांगी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें