बिहार में 5 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 दिसंबर 2013

बिहार में 5 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू


bihar map
बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्र ने शनिवार को बताया कि जिन अधिकारियों पर कारवाई प्रारंभ हुई है, उनमें भागलपुर जिले के उपविकास आयुक्त (डीडीसी) राजीव प्रसाद सिंह, मुंगेर के डीडीसी रत्नेश कुमार, अररिया के डीडीसी प्रभात कुमार महथा, जहानाबाद के डीडीसी सुरेश प्रसाद साह और सहरसा के डीडीसी योगेन्द्र राम शामिल हैं। 

इन अधिकरियों पर आरोप है कि चालू वित्त वर्ष में इंदिरा आवास के घोषित लक्ष्य में विफल होने तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यान्वयन के पर्यवेक्षण में उदासीनता बरतने का आरोप है। मिश्र ने बताया कि सरकार योजनाओं में अनियमितता में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई करने को प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: