"आप" की सरकार पर जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 दिसंबर 2013

"आप" की सरकार पर जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया


arvind kejriwal
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक सभाओं के जरिए सरकार बनाने के बारे में जनता की राय जानने की कोशिश को अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और वे इस कार्य को जारी रखेंगे। आप के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा, "अब तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं में हमें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आप निश्चित ही सरकार बनाएगी।"

आप द्वारा कांग्रेस के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल करने के बारे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के आरोप के बारे में पूछे जाने पर सिसौदिया ने कहा कि किसी भ्रष्ट को भ्रष्ट कहे जाने पर पार्टी को नाराज नहीं होना चाहिए। सिसौदिया ने कहा, "हमारी नीति है कि भ्रष्ट को भ्रष्ट और गलत को गलत कहना।"

उन्होंने कहा कि बिना शर्त समर्थन देने पर भी वे कांग्रेस की प्रशंसा नहीं कर सकते, क्योंकि ऐसा करना उनकी नीति के खिलाफ है। सिसौदिया ने कहा कि वे बाकी बची जन सभाओं में भी लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वह सोमवार तक अंतिम फैसला लेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: