असम में मारे गए बिहार के 4 लोगों के परिवार को अनुग्रह राशि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

असम में मारे गए बिहार के 4 लोगों के परिवार को अनुग्रह राशि


nitish kumar
असम के कोकराझार जिला में बोडोलैंड समर्थकों द्वारा बिहार के चार लोगों की हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल कारवाई करते हुए गृह विभाग के प्रधान सचिव एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों को असम सरकार के गृह विभाग एवं पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क कर घटना की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया तथा मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बिहार राज्य गृह विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि असम में मारे गए लोगों में सारण जिले के तीन एवं सिवान जिले के एक व्यक्ति शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रधान सचिव ने असम के गृह सचिव से वार्ता कर घटना की जानकारी ली एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध राज्य सरकार की ओर से करते हुए मृतकों के शवों को उनके बिहार स्थित गांवों में असम सरकार के द्वारा व्यवस्था कर भेजने का अनुरोध किया गया। सारण और सिवान के पुलिस अधीक्षकों ने भी कोकराझार पुलिस अधीक्षक से बात की। 

बिहार सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई। सारण एवं सिवान के जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि मृतकों का अंतिम संस्कार की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: