अब भाजपा ने अय्यर को कहा बार चलायें !!! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

अब भाजपा ने अय्यर को कहा बार चलायें !!!


vilfred mesquita
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद से दोनों पार्टियों के बीच जबानी जंग शुरू हो गई है। अय्यर ने मोदी को जहां चाय बेचने की सलाह दी थी, वहीं भाजपा की गोवा इकाई ने उन्हें राज्य में बार चलाने की पेशकश की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक से अलग अय्यर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो कभी नहीं बन सकते, हां यहां चाय पिलाने का काम करें तो हम उनके लिए गुंजाइश बना सकते हैं।

भाजपा की गोवा इकाई ने इसके जवाब में शनिवार को कहा कि एआईसीसी की बैठक में चाय की दुकान लगाने के बारे में बात करने के बजाय अय्यर को गोवा में अपने लिए शराब की थोक दुकान और बार चलाने के बारे में सोचना चाहिए। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विल्फ्रेड मेस्क्विटा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "एआईसीसी की बैठक में चाय बेचने के बारे में बात करने की जगह अय्यर को अपने लिए गोवा में शराब का थोक कारोबार और बार खोलने के बारे में सोचना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "गोवा में शराब कारोबार शुरू करने के लिए मैं पूरी तरह उनकी मदद के लिए तैयार हूं।" मोदी ने कहा था कि बचपन में वे गुजरात के एक स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। मेस्क्विटा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। राहुल ने कहा था कि भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी व्यक्तिवादी सत्ता के भूखे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: