शिंदे ने दिए सोशल मीडिया पर लगाम के संकेत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

शिंदे ने दिए सोशल मीडिया पर लगाम के संकेत

shinde lalu nitish
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लगाम लगाने की वकालत करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने वाले फोटो लगाए जाने पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है। पटना में एक समाचार पत्र के लोकार्पण कार्यक्रम में बिना किसी स्थान का नाम लिए हुए उन्होंने कहा कि पुराने फोटो को सोशल मीडिया में लाया गया जिससे दंगा-फसाद हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें समाज पर गलत प्रभाव डालती हैं। 

शिंदे ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के युग में भी अखबार की कीमत कम होना कोई मायने नहीं रखती है। महत्वपूर्ण यह है कि समाचर पत्र समाज को क्या दे रहा है। उन्होंने प्रिंट मीडिया के सामने इंटरनेट को एक चुनैाती बताते हुए कहा कि आज इंटरनेट के युग में एक बटन दबते ही देश और दुनिया की सारी खबरें मिल जाती हैं। ऐसे में प्रिंट मीडिया के लिए कार्य करना चुनौती भरा है।

इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद भी मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: