मोदी लोकतंत्र के लिए खतरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

मोदी लोकतंत्र के लिए खतरा


narendra modi
इंग्लैंड में भारतीय मूल के शिक्षकों के एक समूह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। उनका कहना है कि मोदी की अधिनायकवादी प्रकृति देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करेगी। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के चेतन भट्ट की अध्यक्षता में इंग्लैंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 75 शिक्षकों ने मंगलवार को समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' को लिखी एक चिट्ठी में भारत की आगामी सरकार को लेकर अपनी सामूहिक चिंता जाहिर की।

उनकी समाचार पत्र को लिखी चिट्ठी का शीर्षक ही 'मोदी को सत्ता में देखने का विचार ही डरावना है' दिया। शिक्षकों के इस समूह में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की नंदिनी गुप्तू और कैंब्रीज विश्वविद्यालय की जोया चैटर्जी भी शामिल हैं। शिक्षकों ने चिट्ठी में लिखा है, "हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के भारतीय लोकतंत्र, बहुलतावाद और मानवाधिकारों के निहितार्थो को लेकर चिंतित हैं।"

भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव-2014 के लिए रखे गए विकास के एजेंडे पर उन्होंने कहा, "भाजपा का आर्थिक विकास का मोदी मॉडल सरकार और व्यापारिक घरानों के बीच निकट संबंध की बात करता है, सार्वजनिक संसाधनों को अमीर और शक्तिशाली लोगों को दे देने की बात करता है और गरीबों के लिए हानिकारक है।"

कोई टिप्पणी नहीं: