मोदी के बयान का पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

मोदी के बयान का पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने किया स्वागत


abdul basit
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बुधवार को भारत-पाकिस्तान के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नरेंद्र मोदी के बयान का स्वागत किया। मोदी ने कहा है कि दोनों देशों का संबंध 'संतुलित' और हस्तक्षेप रहित होना चाहिए। एक टीवी चैनल पर मंगलवार को एक साक्षात्कार में मोदी के बयान का स्वागत करते हुए बासित ने संवाददाताओं से कहा, "हम इस बयान से अत्यंत उत्साहित हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि अब हमारा रिश्ता स्थायी होगा। हम नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के प्रति अत्यंत उत्सुक हैं ताकि हम त्वरित, सार्थक और समग्र रूप से (सभी मुद्दों के समाधान पर) काम कर सकें।" मोदी ने कहा था, "सभी देशों के साथ संबंध संतुलित होना चाहिए और किसी दूसरे देश का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए और न ही हम ऐसा करेंगे।" उनसे पूछा गया था कि जब वे सत्ता में आएंगे तो क्या पाकिस्तान के साथ कड़ाई से पेश आएंगे?

कोई टिप्पणी नहीं: