सैलटेक्स का छापा
छतरपुर शहर के प्रशिद्व मोबाइल प्रतिष्ठिानों में आज सतना सैलटेक्स की टीम ने संयुक्त कार्रवाही करते हुए दस्तावेजों की जांच की है। 12 सदस्सीय टीम ने आज दो जगहों पर मोबाइल विक्रताओं की शॉप पर अचानक छापामार की कार्रवाही करना जैसे ही श्ुारू किया तो सभी मोबाइल विक्रताओं ने अपनी-अपनी शॉप बंद कर भाग गए। शहर के रीतांक और गुरूक्रपा मोबाइल गैलरियों में अचानक छापा मारा जहां पर सैलटैक्स के अधिकारी मानते है कि शॉप विक्रेताओं ने अपना सैल्स कम दर्शाया है जबकि इनके द्वारा लंबा व्यापार किया जा रहा है। इसी कि चलते कार्रवाही की गई प्राथमिक दौर पर अधिाकरियों ने सैल्स और खरीद की विसंगती पाई गई है जिसकी जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं शॉप विक्रेताओं ने कहा कि यह रूटीन प्रक्रिया है।
नगर पालिका ने उठाया तालाबों की सफाई का बीड़ा
- युद्ध स्तर पर शुरू हो गया तालाबों से जला कुंभी निकालने का काम
छतरपुर। गंदगी और जलकुंभी से बर्बाद हो रहे छतरपुर के तालाबों के अच्छे दिन आना शुरू हो गए हैं, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने तालाबों की दुर्दषा को देखकर तालाबों की सफाई कराने का बीड़ा उठाया है और स्वयं तालाब के किनारे खड़े होकर अपने सामने सफाई अभियान की शुरूआत कर दी। छतरपुर में आधा दर्जन से भी अधिक तालाब हैं, लेकिन जल कुंभी ने अधिकांष तालाबों को अपनी जद में ले लिया है जिस कारण तालाबों का पानी निस्तार योग्य नहीं बचा था। रानी तलैया, सांतरी तलैया और ग्वालमंगरा तालाब के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने विषेष पहल कर तालाबों की साफ-सफाई के लिए अभियान चलाना शुरू कर दिया है और रानी तलैया तथा सांतरी तलैया में युद्ध स्तर पर जल कुंभी निकालने का काम प्रारंभ कर दिया। गुरूवार को दिन भी बस स्टेण्ड के पास स्थित सांतरी तलैया में जल कुंभी निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि तालाब हमारी धरोहर हैं, इनकी साफ-सफाई के लिए नगर पालिका वचन बद्ध है। उन्होंने कहा कि तालाबों की सफाई का यह अभियान किसी विषेष योजना के तहत नहीं बल्कि रूटीन के कामों के साथ शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि रानी तलैया और सांतरी तलैया से जल कुंभी निकालने के बाद ग्वालमंगरा तालाब में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष अर्चना सिंह के अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी डीपी गुप्ता, सफाई प्रभारी जगदीष मिश्रा, विद्या पटैरिया, पार्षद गुलजिंदर सिंह के अलावा कई लोग मौजूद थे।
कलेक्टर को लिखा पत्र
नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हाल ही में मुख्य नगर पालिका अधिकारी डीपी गुप्ता ने कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर को एक पत्र लिखकर शहर के तालाबों के रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यदि प्रषासन तालाबों के रख-रखाव की जबावदारी नगरपालिका को सौंप देता है तो नगर पालिका नियमित रूप से तालाबों की साफ-सफाई के लिए अभियान चलाती रहेगी। इससे शहर के तालाब साफ व स्वच्छ हो जाएंगे तथा लोगों को निस्तार के लिए तो पानी मिलेगा ही साथ ही जमीनी जल स्तर मे भी भरपूर इजाफा होगा।
हर्ष ने बढ़ाया छतरपुर का गौरव
छतरपुर। कक्षा 10वीं के छात्र हर्ष अग्रवाल ने सीबीएससी परीक्षा में 96 प्रतिषत अंक प्राप्त कर छतरपुर शहर का गौरव बढ़ाया है। हर्ष अग्रवाल छतरपुर के जाने-माने व्यवसाई एवं बुन्देलखण्ड ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक अनुपम अग्रवाल बंटू के पुत्र हैं। हर्ष डेली काॅलेज मुम्बई में अध्यनरत हैं, उन्होंने हाल ही में आए परीक्षा परिणामों में 96 प्रतिषत अंक प्राप्त किए हैं। हर्ष की इस उपलब्धि पर अनुपम अग्रवाल के ईष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयां देते हुए हर्ष के उज्जव भविष्य की कामना की है।
25 मई को आदिवासी अधिकारी कर्मचारी मिलन समारोह
बैहर। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद तह0 शाखा बैहर के तत्वाधान में आदिवासी अधिकारी कर्मचारी मिलन समारोह का आयोजन गोंडवाना सामुदायिक भवन पुलिस थाना बैहर के सामने दिनांक 25 मई 2014 दिन रविवार को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाना है, जिसमें सामाजिक संस्कृति शिक्षा,अर्थव्यवस्था एवं अन्य घटनाओं पर चर्चा कर विचार किया जाना है, साथ ही गांेडवाना सामुदायिक भवन निर्माण बैहर के, प्रगति पर विचार किया जाना है।इस कार्यक्रम में समस्त आदिवासी अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील है कि, अपना एक दिन का समय आदिवासी सामाजिक उत्थान के लिए सादर प्रार्थनीय है।
25 मई को आदिवासी अधिकारी कर्मचारी मिलन समारोह
बैहर। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद तह0 शाखा बैहर के तत्वाधान में आदिवासी अधिकारी कर्मचारी मिलन समारोह का आयोजन गोंडवाना सामुदायिक भवन पुलिस थाना बैहर के सामने दिनांक 25 मई 2014 दिन रविवार को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाना है, जिसमें सामाजिक संस्कृति शिक्षा,अर्थव्यवस्था एवं अन्य घटनाओं पर चर्चा कर विचार किया जाना है, साथ ही गांेडवाना सामुदायिक भवन निर्माण बैहर के, प्रगति पर विचार किया जाना है।इस कार्यक्रम में समस्त आदिवासी अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील है कि, अपना एक दिन का समय आदिवासी सामाजिक उत्थान के लिए सादर प्रार्थनीय है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें