संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा योजनाओं एवं विकास कार्यो का जायजा
भोपाल संभागायुक्त श्री एस0बी0सिंह ने शुक्रवार को विदिशा जिले में क्रियान्वित योजनाओं और विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा, जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह, अपर कलेक्टर डाॅ0के0डी0त्रिपाठी के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त श्री सिंह ने विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं और विकास कार्यो का जायजा गु्रपवार समीक्षा कर लिया। उन्होंने कहा कि आगामी फसल खरीफ के लिए आवश्यक बीज, खाद के प्रबंध अभी से सुनिश्चित किए जाएं। किसानबंधु सोयाबीन बीज के लिए परेशान ना हो इस हेतु पूर्व में समुचित तैयारियां की जाएं और समितियों में पर्याप्त मात्रा में बीजो का भण्डारण कराया जाए। बीज की कमी को ध्यानगत रखते हुए उन्होंने प्रमाणित बीज समीपवर्ती जिलो, संभागो से समन्वय स्थापित कर उपलब्धता सुनिश्चित कराने की समझाईंश दी। संभागायुक्त श्री सिंह ने ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति हेतु किए गए विशेष प्रबंधो का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की नलजल योजना बिजली के कारण बंद ना हो। इस दौरान क्रियाशील हेण्ड पंपों की जानकारी विभागीय अधिकारी द्वारा दी गई। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों को थर्ड मील आहार एक सप्ताह में दिलाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने एनआरसी केन्द्रों को गेहूं एक रूपए किलो के मान से उपलब्ध कराएं जाने पर विचार करने की अपेक्षा संबंधितों से व्यक्त की। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि जिले में चिकित्सकों के रिक्त पदो की पूर्ति संविदा के आधार पर करने संबंधी प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जाएं ताकि चिकित्सकों की कमी के गेप को भरा जा सकें। निकाय के कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश का पानी शहर में ना भरें के लिए जल निकासी के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने नगरवासियों के लिए किए जा रहे जल आपूर्ति के संबंध में भी जानकारियां प्राप्त की। शैक्षणिक कार्यो की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सर्वेक्षित बच्चों का शत प्रतिशत दाखिला स्कूलों में हो और उन्हे शासन के दिशा निर्देशानुसार शैक्षणिक सामग्री के साथ-साथ डेªस, साइकिले प्रदाय की जाएं। संभागायुक्त श्री सिंह ने अपेक्षा व्यक्त करते हुए पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़े इसके लिए हाइब्रिड नस्लों की गाय, भैंस हितग्राहियों को योजनातंर्गत प्रदाय की जाए संभव हो सकें तो उक्त कार्य बडी इकाई के रूप में किया जाए। बैठक में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा पौध रोपण हेतु की गई तैयारियांे से अवगत कराया गया इसी प्रकार रेशम, मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के लक्ष्यो पूर्ति हेतु किए गए कार्यो से अवगत कराया। इसी प्रकार की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों द्वारा दी गई। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि जिले में चिन्हित मानसिक बहुनिःशक्तजनों को शत प्रतिशत पेंशन राशि मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शेष निःशक्तजनों को 30 जून तक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें इस बात से अवगत कराया जाए कि वे पेंशन के पात्रताधारी है कि नही। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पेंशनो के पात्रताधारी हितग्राहियों के लिए पेंशन राशि वितरण हेतु क्रियान्वित व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की गई। मौके पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक ने बताया कि पेंशन राशि का वितरण हितग्राहियों को उनके बैंक खातों के माध्यम से किया जा रहा है। मई महीने की पंेशन उनके खातों में जमा कराई जा चुकी है। संभागायुक्त श्री सिंह ने विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित निर्माण कार्यो की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्माण कार्यो के लिए जो समय सीमा निर्धारित किया गया है उसी अवधि में कार्य पूर्ण कराएं जाएं। कलेक्टर श्री ओझा ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि संभागायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का संबंधित विभाग के अधिकारी अक्षरशः क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें जिसमें समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने कहा कि निर्देशों के क्रियान्वयन में जहां कही कोई दिक्कत आती है तो अविलम्ब जानकारी में लाएं। उन्होंने योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु वित्तीय वर्ष समाप्ति का इंतजार ना करते हुए बल्कि शीघ्रतिशीघ्र हितग्राहियों को वित्त पोषण कराना सुनिश्चित करें ताकि हितग्राही उसी वित्तीय वर्ष में स्व-रोजगार का संचालन कर सकें।
पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग आफीसर नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री एम0बी0ओझा ने पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग आफीसरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को रिटर्निंग आफीसर एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया गया है। ग्यारसपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के लिए रिटर्निंग आफीसर ग्यारसपुर तहसीलदार श्री शैलेन्द्र सिंह को तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर जनपद के सीईओ श्री अजय वर्मा को इसी प्रकार बासौदा के लिए रिटर्निंग आफीसर तहसीलदार बासौदा, श्री उपेन्द्र सिंह चैहान और सहायक रिटर्निंग आफीसर जनपद सीईओ श्री एस0एस0सिंह को, नटेरन के लिए रिटर्निंग आफीसर तहसीलदार डाॅ0अर्चना शर्मा को तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद नटेरन के श्री प्रकाश दुबे को, कुरवाई हेतु रिटर्निंग आफीसर तहसीलदार श्री मनीष शर्मा को तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर खण्ड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत कुरवाई के श्री कमल सिंह कुशवाह को तथा सिरोंज के लिए रिटर्निंग आफीसर तहसीलदार श्री रवीश श्रीवास्तव को और सहायक रिटर्निंग आफीसर जनपद सीईओ श्री पी0एन0वर्मा को नियुक्त किया गया हैं इसके अलावा जनपद पंचायत लटेरी एवं जनपद के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के लिए रिटर्निंग आफीसर लटेरी तहसीलदार श्री सुनील डाबर को तथा जनपद सीईओ श्री एस0के0मालवीय को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री ओझा ने नियुक्त किए गए रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग आफीसरों से कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देश एवं आयोग द्वारा उपलब्ध कराएं गए समस्त पुस्तिकाओं और निर्वाचन से संबंधित अधिनियमों का बारीकी से अध्ययन कर नियमानुसार निर्वाचन कार्यो को सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।
पंचायतों के आम, उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम, उप निर्वाचन 2013-14 (उत्तरार्द्ध) की निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पादित कराएं जाने के उद्धेश्य से निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऐसी पंचायते जहां 31 दिसम्बर 2013 तक की स्थिति में रिक्त हुए पदो की पूर्ति एवं नवगठित पंचायतों और जिन पंचायतों को कार्यकाल पूरा हो चुका है। जिन ग्राम पंचायतों में आरक्षण से अपवर्जित किया गया है के चुनाव प्रक्रिया को सम्पादित कराएं जाने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति का कार्य 26 मई सोमवार की प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। 26 मई 2014 को ही स्थानों (सीटो) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख दो जून 2014 की अपरान्ह तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) कार्य तीन जून मंगलवार की प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। अभ्यर्थिता से नाम वापसी लेने की अंतिम तारीख पांच जून की अपरान्ह तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। इसके पश्चात्् निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों के आवंटन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। मतदान 16 जून को होगा। मतदान हेतु समय प्रातः आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। मतदान केन्द्रों पर मतदान के तुरंत पश्चात्् अर्थात 16 जून को ही मतगणना का कार्य किया जाएगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा पंच, सरपंच, जनपद सदस्य के मामलों मंे 17 जून को संबंधित खण्ड मुख्यालय पर प्रातः नौ बजे की जायेगी वही जिला पंचायत सदस्ये के मामलों में निर्वाचन परिणामोें की घोषणा 18 जून बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रातः 10.30 बजे की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें