मुंसिपल स्कुल प्रांगण में त्रिदिवसीय शिक्षा एवं रोजगार मेले का आयोजन आज से
- अनेक महानगरीय शिक्षण संस्थाओं द्वारा दी जायेगी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शैक्षणिक कोर्स संबंधी जानकारियां, अनेक शिक्षण संस्थाओं में स्पॉट एडमिशन का लाभ प्रदान करने की बनाई गई व्यवस्थाएं..
- अनेक जॉब कंपनीयों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जावेगा रोजगार पंजीयन शतरंज प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं ग्रुप डांस कॉ पीटीशन के कार्यक्रम भी हैं शामिल..
जगप्रेरणा बालाघाट। बालाघाट जिले के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने तथा विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कोर्स की जानकारियां प्रदान करने एवं सीधे प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से बालाघाट एवं बालाघाट जिले के अतिरिक्त गोंदिया, नागपुर, जबलपुर, रायपुर, भोपाल आदि शहरों की अनेक शिक्षा संस्थाओं का आज बालाघाट आगमन होने जा रहा है। गौरतलब है कि कक्षा 12 वीं के बाद जिले के अनेक विद्यार्थीयों को अनेक व्यावसायिक एवं शैक्षणिक कोर्स में प्रवेश लेने के लिये या तो ग्रामीण क्षेत्र से बालाघाट नगर की ओर रुख करना पड़ता है या फिर बालाघाट से विद्यार्थी गोंदिया, नागपुर, भोपाल, रायपुर, जबलपुर आदि शहरों की ओर रवाना होना पड़ता है, तथा ऐसी स्थिति में विद्यार्थी स्व विवेक व पूरे इत्मिनान से निर्णय नहीं ले पाते हैं, या तो करीबी लोगों की सलाह पर निर्भर होते हैं या फिर जहां प्रवेश मिले वहीं प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा पाते हैं। जबकि वहीं जिले के ऐसे अनेक विद्यार्थी जिनके सामने अन्य कोई परेशानी हो तो वे बालाघाट से बाहर जाने का सामर्थ्य भी नहीं जुटा पाते। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष अनेक विद्यार्थी मनमुताबिक शैक्षणिक कोर्स में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते हैं। विद्यार्थीयों की ऐसी ही पीड़ा को दूर करने के दृष्टिकोण से
बालाघाट नगर में जिले के विद्यार्थीयों हेतु प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न कोर्स की जानकारियां प्रदान करने एवं स्पॉट एडमिशन तक का अवसर प्रदान करने के लिये शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ और सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली शिक्षा संस्थाओं ने अब बालाघाट पहुंचकर विद्यार्थीयों को सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिये अपने द्वार खोल दिये हैं, ये शिक्षा संस्थाएं तीन दिन दिनांक 23, 24 एवं 25 मई तक आंबेडकर चौक के पास, मुंसिपल स्कुल प्रांगण में उपस्थित रहेंगी, तथा इन शिक्षा संस्थाओं से विभिन्न प्रकार के कोर्स संबंधी जानकारियां एवं कोर्स के आधार पर जॉब की संभावनाओं पर भी परामर्श प्रदान किये जावेंगे। आयोजन के संबंध में आयोजक आशीष वर्मा ने बताया कि अनेक ऐसी शिक्षा संस्थाएं भी इस शिक्षा मेले में शामिल हैं जिनके द्वारा विद्यार्थीयों को प्लेसमेंट भी प्रदान किया जा रहा है तथा बड़ी बड़ी कंपनीयों में यहां के विद्यार्थी बेहतर अवसर लगातार पा रहे हैं। रोजगार मेले के संबंध में वर्मा ने बताया कि अनेक रोजगार कंपनीयों के प्रतिनिधि भी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं, जिनके द्वारा कक्षा 10 वीं, 12 वीं एवं अन्य उच्च शिक्षा कोर्स के आधार पर रोजगार की तलाश में भटक रहे यूवाओं से रुबरु होंगे, तो वहीं उनका पंजीयन कर योग्यता के आधार पर जॉब के अवसर भी प्रदान किये जावेंगे।
23, 24 एवं 25 मई को विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन..
शिक्षा एवं रोजगार मेले के साथ ही इस आयोजन में आज दिनांक 23 मई को दोपहर 12 बजे से शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों वीरेन्द्र जैन, विवेक यादव, गोस्वामी सर एवं ऋषभ वैद्य के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। प्रतियोगिता में चंूकि ओपन रखी गई है, इसलिये इसमें किसी भी उम्र के कोई भी व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता प्रारंभ होने तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया जा सकता है।
शाम 5 बजे से वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन..
वर्तमान में सिर्फ आकर्षण के नाम पर भटक कर अपने वैवाहिक जीवन को तबाह करने वाले यूवा जो कि पढ़ने लिखने और कैरियर बनाने की उम्र में प्रेम विवाह के जंजाल में फंसकर अनेक प्रकार की गलतियां करते दिखाई देने लगे हैं, तथा जहां ऐसे प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं वहीं प्रेम विवाह के मामलों में सामाजिक मान्यताएं, अभिभावकों की संवेदनाएं, उनके अधिकारों के हनन के साथ ही यूवा प्रेमी जोड़ों का भी वैवाहिक जीवन तबाह हो रहा है, यही कारण है कि बालाघाट नगर में पहली बार एक ऐसे विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जो यूवाओं को दिशा प्रदान करने के लिहाज से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि मानव अधिकार आयोग की जिला संयोजिका श्रीमती फिरोजा खान के मार्गदशन में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसका विषय है - इस सदन की राय में प्रेम विवाह के मामलों में न्यूनतम उम्र 23 वर्ष एवं विशेष परिस्थितियों में अभिभावकों की कानूनी सहमति आवश्यक होनी चाहिये, पर पक्ष एवं विपक्ष में प्रतियोगी अपने विचार रख सकेंगे। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से ऊपर तथा अधिकतम किसी भी उम्र के विद्यार्थी एवं अभिभावक व शिक्षक, अधिवक्ता आदि कोई भी भाग ले सकते हैं। वाद विवाद प्रतियोगिता का प्रतियोगिता प्रवेश शुल्क 100 रुपया रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5001, द्वितीय - 3001 एवं तृतीय 2001 रुपया रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रवेश लेने के ईच्छुक सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचकर भी प्रवेश हेतु अपना नाम शामिल करवा सकते हैं।
24 मई को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता आयोजित..
शिक्षा एवं रोजगार मेला आयोजन के दूसरे दिन 24 मई शनिवार को दोपहर 12 बजे से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 21 वर्ष आयु के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र हिन्दी में प्रदान किये जावेंगे, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिये 2 घंटे का समय प्रदान किया जावेगा। प्रतियोगी प्रतियोगिता प्रारंभ होेने के पूर्व तक प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
शाम 5 बजे से ऑरम सिटी ग्रुप डांस प्रतियोगिता..
24 मई को मुंसिपल स्कुल के चंद्रशेखर आजाद हॉकी मैदान के मंच पर ऑरम सिटी ग्रुप डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई है, उक्त ग्रुप डांस प्रतियोगिता में चार से अधिक का एक ग्रुप को मान्यता दी गई है, तथा नियमों में कुछ शिथिलता बरतते हुये एक प्रतियोगी के दूसरे ग्रुप में भी शामिल होने की छूट प्रदान की गई है। ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्णिम कला संगम की संयोजिका सुश्री ज्योति परिहार के मार्गदर्शन में आयोजित की गई है। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में ाी जिले के कोई भी ग्रुप प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश पा सकते हैं। प्रतियोगीओं को पुरस्कार ऑरम सिटी संचालक आशीष कांकरिया द्वारा प्रदान किये जावेंगे।
25 मई को समापन एवं पुरस्कार वितरण..
शिक्षा एवं रोजगार मेले का समापन 25 मई को शाम किया जावेगा, उक्त अवसर पर प्रतियोगीयों का पुरस्कार वितरण किया जावेगा, तो वहीं वे शिक्षा संस्थान जिन्होंने बालाघाट जिले में शैक्षणिक ऊंचाईयां प्रदान करने के दृष्टिकोण से एजुकेशन एवं जॉब फेयर में रुचि दिखाई ऐसे तमाम शिक्षा संस्थाओं का स्वागत अभिनंदन भी किया जावेगा। कार्यक्रम के आयोजक आशीष वर्मा ने संपूर्ण बालाघाट जिले के विद्यार्थीयों, अभिभावकों, शिक्षकों आदि समस्त जनों से अधिक से अधिक सं या में शिक्षा एवं रोजगार मेले में पहुंचने का आहवान किया है। मेले का समय दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें