अपराधी अरविन्द सिंह जिला बदर घोषित
छतरपुर/14 अक्टूबर/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने ग्राम चन्दौरा थाना नौगांव निवासी अरविन्द ंिसंह तनय विजय सिंह पायक को 17 अक्टूबर 2014 को सायं 5 बजे से एक वर्ष की अवधि हेतु जिला बदर घोषित किया है। उन्होंने उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, छतरपुर के प्रतिवेदन क आधार पर की है। आरोपी अरविन्द पर नौगांव थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। अपराधी अरविन्द सिंह वर्ष 2008 से नौगांव थाना क्षेत्र के षहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध कारित कर रहा है। अपराधी अरविन्द पर घरों में घुसकर मारपीट करने, हरिजनों के साथ अत्याचार करने, अष्लील गालियां देने, अवैध रूप से अस्त्र-षस्त्र रखने सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। इसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों एवं क्षेत्र की जनता में व्याप्त भय को ध्यान में रखकर जिला दण्डाधिकारी डाॅ. अख्तर ने म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3-2 एवं 5-6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर जिला बदर की कार्यवाही की है। जिला बदर के दौरान अपराधी छतरपुर जिले सहित समीपवर्ती सीमा पर लगे जिलों की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित रहेगा। किसी न्यायालय में प्रकरण की स्थिति में पेशी के एक दिवस पूर्व उपस्थित हो सकेगा, लेकिन पेशी समाप्ति के 6 घंटे के भीतर जिला छोड़ना होगा।
राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 को
छतरपुर/14 अक्टूबर/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन 22 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से किया गया है। बैठक में राजस्व संबंधी प्रकरणों के साथ ही जनषिकायत, समयसीमा एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी समीक्षा की जायेगी। बैठक में सभी संबंधितों को जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देष दिये गये हैं, साथ ही वांछित जानकारी 20 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के लिये भी निर्देषित किया गया है।
कलेक्टर ने ट्राइसाइकिल एवं एमआर किट का वितरण किया
छतरपुर/14 अक्टूबर/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ामलहरा जनपद क्षेत्र के ग्राम बंधा चामरोई निवासी 32 वर्शीय छिदामी अहिरवार तनय पिटुआ अहिरवार को ट्राइसाइकिल भेंट की। इसी तरह बारीगढ़ क्षेत्र से अपने परिजनों के साथ छतरपुर आये मंदबुद्धि अरविन्द कुमार तनय भैयाराम पाल को मानसिक विकास के उद्देष्य से एमआर किट वितरित की। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक वीरेष सिंह बघेल सहित विभाग के कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे। उप संचालक श्री बघेल ने जानकारी देते हुये बताया कि 18 वर्श से कम उम्र के मंदबुद्धि बालकों को एमआर किट वितरित की जाती है। किट प्राप्त करने के लिये किषोर सागर स्थित सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
सैनिक भर्ती रैली 16 को
छतरपुर/14 अक्टूबर/भारतीय थल सेना में भर्ती होने के इच्छुक जिले के युवक 16 अक्टूबर को पुलिस मैदान, नरसिंहपुर में आयोजित भर्ती रैली में षामिल हो सकते हैं। सैनिक क्लर्क पद के लिये उक्त भर्ती रैली आयोजित की गयी है। भर्ती हेतु अभ्यर्थी की आयु सीमा साढ़े 17 से 23 वर्श के मध्य होना आवष्यक है।
ईव्हीएम मषीनों की प्रथम स्तरीय जांच आज से
छतरपुर/14 अक्टूबर/आगामी स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन के दृश्टिगत ईव्हीएम मषीनों की प्रथम स्तरीय जांच 15 अक्टूबर से षुरू की जाना है। एफएलसी हैदराबाद से आये इंजीनियरों द्वारा पुरानी तहसील में स्थापित किये गये स्टोर रूम में प्रातः साढ़े 10 बजे से की जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने राजनैतिक दलों के अध्यक्ष अथवा प्रतिनिधियों से ईव्हीएम मषीनों के एफएलसी कार्य की सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने की अपील की है।
मेरिट में आने वाले श्रमिकों के बच्चों को सहायता मिलेगी
छतरपुर/14 अक्टूबर/श्रम पदाधिकारी केके गुप्ता ने जानकारी दी है कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा मेरिट में आने पर मण्डल के द्वारा संचालित योजनांतर्गत सहायता दी जायेगी। श्री गुप्ता ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण श्रमिकों के कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मेरिट में आने वाले बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु सहायता प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेष भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा सुपर 500 कक्षा 10वीं एवं सुपर 500 कक्षा 12वीं के नाम से योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस योजना के तहत मध्यप्रदेष माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मेरिट में आने वाले निर्माण श्रमिकों के सर्वोच्च 5000 बच्चों को सहायता दी जाती है। इसके तहत कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने पर मेरिट में आने वाले बच्चों को 25-25 हजार रूपये की एकमुश्त राशि जीवनकाल में एक बार सहायता दी जाती है। यह सहायता कक्षा 12वीं के अलग-अलग संकायों में मेरिट में आने वाले बच्चों के लिए अलग-अलग देय है। उक्त योजनाओं के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन श्रम कार्यालय, छतरपुर में किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ माता या पिता का निर्माण श्रमिक के रुप में पंजीयन संबंधी जारी परिचय-पत्र, मेरिट में उत्तीर्ण कक्षा10वीं या कक्षा 12वीं की अंकसूची, 02 पासपोर्ट आकार के ताजा फोटो, बैंक खाता पास-बुक, आई. डी. प्रूफ की छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। श्रम पदाधिकारी ने सभी पात्र निर्माण श्रमिकों तथा मेरिट में आने वाले उनके बच्चों से अपेक्षा की है कि वे योजनाओं के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए विधिवत आवेदन अविलंब श्रम कार्यालय, छतरपुर में करें।
जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अपराधियों को सजा दिलाये जाने पर मिलेगा पुरूस्कार
छतरपुर/14 अक्टूबर/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में जिले में चिहिन्त जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार, सहायक कलेक्टर श्री गिरीष कुमार मिश्र, संयुक्त कलेक्टर श्री बीके पाण्डेय सहित लोक अभियोजक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने चिहिन्त जघन्य एवं सनसनीखेज गम्भीर अपराधों की ततपरता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों के 15 प्रकरण न्यायालय में दर्ज हैं। जिन पर षीघ्रता से कार्यवाही की जाना जरूरी है। पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार ने चिहिन्त जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों में सजा का प्रतिषत बढाये जाने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाये जाने पर संबंधित कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया जायेगा। उन्होंने वर्श 2008 से लेकर अब तक के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये।
प््रोक्षक श्री षुक्ला ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण
छतरपुर/14 अक्टूबर/त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 की मतदाता सूची के द्वितीय चरण के कार्य का निरीक्षण करने हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री एससी षुक्ला अपर कलेक्टर ने 13 अक्टूबर को जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत गौरगाॅय एवं मलपुरा, जनपद पंचायत नौगांव की ग्राम पंचायत मउसहानियां, नौगांव, तिदनी, चैबारा एवं दौरिया के दावा-आपत्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्रों पर दावा-आपत्ति आवेदन कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंनेे नियत समय के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत के घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु मतदाताओं को प्रेरित कर दावा-आपत्ति फार्म जमा करने हेतु प्राधिकृत अधिकारियों को निर्देषित किया गया।
बर्खास्त वनरक्षक ने दी कोंचिग संचालक को जान से मारने की धमकी।, पीडि़त षिक्षक ने परिवार सहित लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार।
छतरपुर 14 अक्टूबर वनविभाग से बर्खास्त वनरक्षक रविभूषण मिश्रा पुत्र गोंविद प्रसाद मिश्रा द्वारा कोंचिग संचालक को अभद्र गालियां देते हुये परिवार सहित जान से मार देने की धमकी देने का मामला प्रकाष में आया है। पीडि़त कोंचिग संचालक सत्येंन्द्र राजपूत ने परिवार सहित थाना सिविल लाईन में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पीडि़त षिक्षक सत्येंन्द्र राजपूत ने बताया कि रवि मिश्रा शराब का आदी है एवं आसामाजिक तत्वों के साथ रोज का उठना-बैठना है। इसी शराब की लत के कारण एवं अधिकारियों से अभद्रता करने पर उसे वनविभाग से वनरक्षक पद से निलंबित किया गया है। सत्येन्द्र राजपूत ने बताया कि रवि मिश्रा पहले भी कई बार कांेचिग बंद करने की धमकी देता रहा है। लेकिन पीडि़त षिक्षक के पास परिवार का भरण-पोषण का दूसरा साधन न होने के कारण कोंचिग बंद करना संभव नहीं है। षिक्षक ने बताया कि गत रात्रि करीब पौने दस बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर था। तभी रवि मिश्रा ने मोबाइल नं 9165167055 से प्रार्थी के मोबाइल नं. 9425474735 पर माॅं-बहिन की बुरी-बुरी गालियाॅं देते हुये परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी एवं कह रहा था कि अपनी कांेचिग चलाना बंद कर दो, वरना इसका परिणाम तुम्हें एंव तुम्हारे परिवारजनों को भुगतना पड़ेगा। जिसकी सूचना तत्काल षिक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई एवं थाना सिविल लाईन में संबधित घटना की जानकारी लिखित में देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई जिस पर थाना सिविल लाईन ने न्यायोचित कार्यवाही का आष्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें