टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (14 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (14 अक्टूबर)

जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का आरक्षण 28 को 

tikamgarh map
टीकमगढ़, 14 अक्टूबर 2014। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, टीकमगढ़ ने बताया है कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की समस्त कार्रवाई यथा अवरोही क्रम/लाट निकाल कर, जिला स्तर पर की जायेगी। इसके तहत जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की कार्रवाई 28 अक्टूबर 2014 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की जायेगी। इसी क्रम में म0प्र0 पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा 25 के उपबंधों के तहत जिले के जनपद पंचायतों के अध्यक्ष के पदों का आरक्षण करने हेतु 28 अक्टूबर 2014 को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, टीकमगढ़ में लाट निकालने की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के वार्ड तथा सरपंच पद के आरक्षण की कार्रवाई 27 अक्टूबर को होगी। इसके तहत टीकमगढ़ एवं बल्देवगढ़ जनपद पंचायत के लिये आरक्षण प्रक्रिया उत्सव भवन नगर पालिका टीकमगढ़ में, जतारा तथा पलेरा जनपद के लिये आरक्षण प्रक्रिया बी.आर.सी. भवन जनपद पंचायत कार्यालय टीकमगढ़ में एवं निवाड़ी तथा पृथ्वीपुर जनपद के लिये आरक्षण प्रक्रिया जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी। इसी प्रकार जिले के सभी जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की कार्रवाई 28 अक्टूबर को होगी। इसके तहत टीकमगढ़ एवं बल्देवगढ़ जनपद पंचायत के लिये आरक्षण प्रक्रिया उत्सव भवन नगर पालिका टीकमगढ़ में, जतारा तथा पलेरा जनपद के लिये आरक्षण प्रक्रिया बी.आर.सी. भवन जनपद पंचायत कार्यालय टीकमगढ़ में एवं निवाड़ी तथा पृथ्वीपुर जनपद के लिये आरक्षण प्रक्रिया जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी। इसी प्रकार जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही राज्य स्तर 10 नवंबर 2014 को की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, स्थान समर पर उपस्थित रह सकते हैं।

पंचायत निर्वाचन हेतु विहित प्राधिकारी नियुक्त 

टीकमगढ़, 14 अक्टूबर 2014। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टीकमगढ़ द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2014-15 में पदों (स्थानों) के आरक्षण की कार्यवाही हेतु यथा पंचांे/सरपंचों, जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र एवं अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रावधान अनुसार समस्त कार्यवाही संपादित करने हेतु अधिकारियों को विहित प्राधिकारी के रूप में उत्तरदायित्व सौंपे गये हैं। तदनुसार जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की समस्त कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर, जिले के समस्त छः जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण की समस्त कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर तथा ग्राम पंचायत के वार्ड तथा सरपंच पद के आरक्षण एवं जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की समस्त कार्यवाही हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

आज होगा हाथ धोकर ’’गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’’ कायम करने का प्रयास
  • जिले के विद्यालयों में हुई हाथ धुलाई की रिहर्सल 

टीकमगढ़, 14 अक्टूबर 2014। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी 15 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से संबंधित शालाओं में उपस्थित रहकर हाथ धुलाई की गतिविधि में शामिल रहेंगे। उन्होंने मंगलवार को इस हेतु आयोजित बैठक में ये निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ म.प्र. अभियान के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2014 को जिले की सभी शालाओं में ’’विश्व हाथ धुलाई दिवस’’ मनाया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनय द्विवेदी द्वारा सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपंद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी.सी. को हाथ धुलाई गतिविधि की रिहर्सल तथा शाला स्तर पर तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है। इस संबंध में 
जिला समन्वयक निर्मल भारत अभियान श्री मनीष जैन ने बताया है कि इस वर्ष जिले की 100 से अधिक दर्ज छात्र-संख्या वाली शालाओं के बच्चे साबुन से हाथ धोकर ’’गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’’ कायम करने का प्रयास करेंगे। शासन के निर्देशानुसार हाथ धुलाई के इस नवीन कीर्तिमान को स्थापित करने के लिये जिले की 777 शासकीय शालाओं में चरणबद्ध तैयारियां पूरी की गई हंै। इसके तहत जनपद पंचायत टीकमगढ़ की 149, बल्देवगढ़ की 143, जतारा की 147, पलेरा की 115, पृथ्वीपुर की 100 तथा निवाड़ी की 123 शालायें कीर्तिमान कायम करने हेतु पंजीकृत की गई है। साथ ही कीर्तिमान हेतु पंजीकृत शालाओं में हाथ धुलाई गतिविधि की वीडियोग्राफी भी की जायेगी। हाथ धुलाई की इस सामूहिक गतिविधि मंे गाँव के प्रतिष्ठित व्यक्ति जैसे सरपंच, उप सरपंच, पंच गवाह के रूप में सम्मिलित होगे।  हाथ धुलाई की गतिविधि के व्यवस्थित संचालन की निगरानी हेतु प्रत्येक बी.आर.सी.सी. कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। साथ ही जिला तथा जनपंद स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी 15 अक्टूबर 2014 को विभिन्न शालाओं में ’’हाथ धुलाई गतिविधि’’ व्यवस्थित तरीके से कराने के लिये लगाई गई है। 

जन सुनवाई में आज 18 आवेदकों की समस्यायें निराकृत, शाम तक 95 आवेदन प्राप्त हुए

टीकमगढ़, 14 अक्टूबर 2014। राज्य सरकार के निर्णयानुसार आमजनों की शिकायतों व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम क्रियान्वित होता है। जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर विकासखण्ड मुख्यालय तक के कार्यालयों में संबंधित अधिकारी मंगलवार को प्रातः 11 बजे से एक बजे तक मौजूद रहकर वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से भेंट कर समस्यायें सुनते हंै और निपटारा करते है। इसी क्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी एवं संबंधित अधिकारियों ने आज जनसुनवाई में 18 आवेदकों की समस्यायंे सुनी और मौके पर उनका निराकरण किया। आज 95 आवेदन जनसेवा केन्द्र में प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों को कम्प्यूटर में दर्ज कर संबंधित विभागों तक भेजा जाकर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: