नरकटियागंज (बिहार) की खबर (19 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अक्टूबर 2014

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (19 अक्टूबर)

शिक्षक नियोजन में राज्य सरकार व शिक्षा विभाग रहा असफल

नरकटियागंज(पच) पश्चिम चम्पारण जिला में टीईटी (कक्षा 6 से 8) शिक्षकों के नियोजन के लिए सरकार के निर्देश के बावजूद जिला मुख्यालय पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही बाद में उन्हें सूचना दी गयी कि नियोजन स्थगीत कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के आगोश में आकण्ठ डूबे नियोजन ईकाइयों की लापरवाही की पराकाष्ठा कहे कि जिला के किसी नियोजन ईकाइ का मेधा सूची आॅनलाईन उपलब्ध नहीं हो सका। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने काउन्सिलिंग के लिए पहुँचे अभ्यर्थियांे से कहा कि जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार के निर्देश पर नियोजन कैम्प स्थगित कर दिया गया हैं। गौरतलब है कि बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षक नियोजन अभियान का यह 6 ठा आखिरी चरण है। नियमानुसार छठे चरण मंे नियोजन नहीं हो सकने पर बचे हुए आवेदकों के आवेदन स्वतः रद्द हो जाएँगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा उतीर्ण अभ्यर्थी संगठन टीईटी एसटीईटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा है कि सरकार की स्पष्ट नीति नहीं होने के कारण करीब 4 वर्ष गुजरने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक नियोजन नीति में कई बार संशोधन किया गया बावजूद परिणाम यह कि आधी नियुक्ति भी नहीं हो सकी। इतना की नहीं पचास प्रतिशत से कम हुई नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। एक प्रकार से कहा जाए कि शिक्षक नियोजन का बिहार माॅडल पूरी तरह असफल साबित हुआ,क्यांेकि सरकार अभी तक बिषयवार शिक्षकों का आकलन नहीं कर सकी हैै। इस नियोजन का पहला मजेदार तथ्य यह कि प्रतियोगिता परीक्षा में विज्ञान, हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी में सबसे कम शिक्षक अभ्यर्थी है और सरकार के पास सबसे ज्यादा रिक्ती इन्ही विषय में है। दूसरा तथ्य यह कि सबसे ज्यादा शिक्षक पात्रता परीक्षा उतीर्ण करने वाले अभ्यर्थी समाजिक विज्ञान में विषय के हैं, जिनमें सबसे कम रिक्ती है। सरकार की शिक्षक नियोजन ईकाइयों में इसी वजह से बहाली नहीं हो पाई है। यह तो शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन के बाद परिणाम घोषित करने वाले संस्था की असफलता मानी जाएगी और दूसरी सरकार की ताकि वे अपनी रिक्ती के अनुरूप परीक्षाफल का प्रकाशन नहीं कर सके। राजेश कुमार के संगठन ने चार विंन्दूआंे पर सरकार से अमल करने की मांग की है जिसमें शिक्षक बहाली प्रक्रिया को केन्द्रीयकरण करने, मेधासूची को मंेधा अंक मानने, प्रत्येक विषय में विषयवार व कोटिवार अभ्यर्थियों का आकलन कर रिक्ती की घोषणा करने, प्रत्येक जिला में उस गृह जिला के अभ्यर्थियांे को प्राथमिकता देकर वरीयता के आधार पर दूसरे जिला में नियोजन सुनिश्चित करने की मांग की है।

गुलाम साबीर जनता दल राष्ट्रवादी के पश्चिम चम्पारण जिला अध्यक्ष चुने गये

नरकटियागंज(पच) जनता दल राष्ट्रवादी के जिला प्रवक्ता महम्मद गुलाम साबीर ने बताया है कि रविवार को उनके निवास पर पार्टी की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिला से आए तमाम पार्टीजनों की बैठक की अध्यक्षता डाॅ.मोतिउर्रहमान ने किया। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर हुई बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव महम्मद मेराजुद्दीन खाँ ने भारतीय राजनीति में आई अराजकता पर अफसोस का इजहार किया और कहा कि जनता दल राष्ट्रवादी की नीतियों से भारतीय राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी और अपराधीकरण पर लगाम लगेगा। बिहार विधान सभा चुनावी भविष्य की रणनीति को लेकर पार्टी अपने कार्यकार्यर्ताओं जमीनी स्तर पर व्यापक विचार विमर्श करेगी। अभी पार्टी का ध्यान जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने पर लगा रही है। इसके लिए पार्टी सघन सदस्यता अभियान चला रही है। प्रदेश महासचिव ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि जनता दल राष्ट्रवादी की लड़ाई कांगे्रस, भारतीय जनता पार्टी, राजद, जद यु के अलावे संघ से है। ये सभी देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरा बने और बनते जा रहे है। इन लोगों ने देश की अखण्डता को बर्बाद किया हैं। बैठक में सर्वसम्मति से गुलाम साबीर को पार्टी के पश्चिम चम्पारण जिला का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही उनके कंधो पर जिला में पार्टी के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में जिला के लगभग सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष और समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में जिन मुख्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनमें अनिसुर रहमान, बच्चा बाबू दास, अरविन्द कुंमार, धरम यादव, इफ्तेखार अहमद उर्फ टुन्ना, सरफराज आलम, मनीर आलम, सेराज अंसारी, अहमद अली, तबारक, नेसार अंसारी, अरमान, लजीम अंसारी और रमाशीष राम मुख्य है।

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर एसडीओ ने लिया घाटों का जाएजा 

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज में बिहार के लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर स्वच्छता पर नजर रखने को प्रशासन तत्पर हैं। इस पवित्र कार्य को लेकर भाप्रसे अधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी कौशल कुमार सिंह और अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। पोखरा चैक छठघाट, धूमनगर छठघाट, चीनी मिल के पास स्थित हरबोड़ा नदी छठघाट, टीपी वर्मा काॅलेज छठघाट, गोपाला स्थान छठघाट, पंडई नदी छठघाट की व्यवस्था का जाएजा लेकर दोनों अधिकारियों ने व्यवस्था समिति के लोगों से मिलकर स्वच्छता और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिया। पोखरा चैक पर उन्होंने व्यवस्थापक मनोज को बुलाया और कहा कि पोखरा में चार सीढियाँ है। वहाँ तीन सीढी के बाद बाँस का सुरक्षा घेरा बनाया जाना चाहिए। इसके अलावे सभी छठ के व्यवस्थापकों के साथ उन्होंने बैठक करने की बात कही और बताया कि घाट पर शांति व सुरक्षा निश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है। प्रशासन व पुलिस आपके साथ रहेगा।  

सरकारी अनुदान पाकर सिर्फ शिकारपुर थाना को बिजली आपूर्ति करता चीनीमिल

नरकटियागंज(पच) स्थानीय अनुमंण्डल पुलिस प्रशासन और शिकारपुर थाना को न्यु स्वदेशी सुगर मिल्स द्वारा बिजली आपूर्ति कर आम जनता को कौन सा संदेश दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चीनी मिल नरकटियागंज के लोगांे के हक का हवा, पानी और जमीन का उपयोग कर उन्हें प्रदूषण और बिमारी के अलावा क्या देता है। बिहार को छोड़ अन्य प्रदेश में कारखाना लगाने वाले कम्पनी अपने क्षेत्र में बिजली पानी व चिकित्सा सेवा मुहैया कराती है। स्थानीय चीनी मिल स्थानीय लोगों को इस प्रकार की मानवीय सेवा के बदले पुलिस व प्रशासन को मिलाकर क्षेत्रीय नेताओं की मदद से प्रताडि़त करने से बाज नहीं आता। विगत दिनों प्रकाशनगर (नया टोला) के लोगांेे ने बिजली उपलब्ध कराने की मांग की लेकिन चीनी मिल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया। अपने अतिथि गृह में अनुमण्डल पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी को रखकर प्रबंधन सभी पर अपनी हूकूमत चलाने का प्रयास करता है। इसके बावजूद नयाटोला के लोगों ने बिजली नहीं तो सड़क का उपयोग नहीं करने देने पर अडिग हो यातायात पर पूर्णतः रोक लगा दिया। नरकटियागंज के किसी जनप्रतिनिधि ने कभी प्रबंधन के इस हिटलरशाही और अमानीवीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कोई आन्दोलन नहीं किया। शिकारपुर पुलिस को मुफ्त बिजली और अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को मुफ्त आवास देकर उपकृत करने वाले चीनी मिल प्रबंधन के विरूद्ध कोई कदम उठाने के पहले उपर्युक्त अधिकारियों को कई बार सोचना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: