सांसद भूरिया के बयान पर युवा कांग्रेस का पलटवार
झाबुआ ं--- भाजपा सांसद दिलीपसिंह भुरिया को आज कल पत्र लिखने की आदत सी पड गई है पत्र लिखते उसका जवाब आए या ना आए वे पत्र को प्रेस में रिलीज कर देते है एन.एस.यू.आई एवं युवा छात्रों ने भूरिया जी के पत्र लिखने पर पलटवार करते हुए कहा कि सांसद महोदय को यह गर्व होना चाहिए कि आदिवासी समाज का एक होनहार व्यक्ति का महामहिम राज्यपाल महोदय के अपनी काबिलीयत को देखते हुए ही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्यसमिति का मानक सदस्य बनाया है डाॅ. विक्रांत भूरिया जब मेडिकल काॅलेज मे थे तब उन्होने जुडा अध्यक्ष के रूप में अनेक मेडिकल काॅलेज छात्र हित मे कार्य किए तथा जब से डाॅ.विक्रांत भूरिया को मानद सदस्य बनाया जब से छात्रों व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रबंधन में बीच की कड़ी बनकर छात्र हित व विश्वविद्यालय के हित में अनेक कार्य किए। लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया एन.एस.यू.आई अध्यक्ष विनय भाबोर सेवा दल संगठन राजेश भट्ट, जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री व ऋषि डोडियार विजय भाबोर , प्रकाश बामनिया, जोन्टी शर्मा आदि ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डाॅ.विक्रांत भूरिया हमारे छात्रों के नेता है। तथा वे विश्वविद्यालय में छात्रों के बुलावे पर आते है तथा छात्र व काॅलेज प्रबंधन के बीच कडी बन कर समस्याओं का निराकरण करने में सहायक होते है सभी ने कहा है कि पहली बार इस जिले के डाॅ.भूरिया को यह पद मिला है डाॅ. विक्रांत भूरिया के अथक प्रयास के चलते प्रदेश के इतिहासे में पहली बार युनिर्वसिटी का केन्द्र बना वो झाबुआ में बना जिससे छात्रों को अब झाबुआ मेें ही सारी सुविधाएॅ उपलब्ध हो रही है सांसद भूरिया अब भी पूराने परिवेश मे ही जी रहे है। उन्हे तो यह भी नही मालुम कि छात्रों कि क्या परेशानी है उन्हे तो डाॅ. भूरिया का साथ देने के बजाए छात्रों कि परेशानियाॅं बढा रहे है। वे नही चाहते कि जिले के छात्रों का विकास हो, सासंद भूरिया के पिछले कार्यकालों में छात्रों के लिए कुछ भी नही किया तथा आम जनता के लिए भी कुछ ठोस कार्य योजना नही बनाई और जो विजयपुर गैस पाइप लाइन की योजना बनी थी वह सांसद दिलीपसिंह भूरिया की उदासीनता के कारण गुना चली गई इसी तरह 55 करोड़ की लागत से बनने वाली स्वराजपाल की योजना कहाॅ गई उसका भी पता नही । साथ ही सासंद को सलाह दी गई कि झाबुआ नगर में पानी की किल्लत, इन्दौर-दाहोद रेल परियोजना किसानों एवं छात्रों की मांगो को लेकर यदि सम्बधित मंत्रियों को पत्र लिखेगें तो उनका बडप्पन होगा ।
भाजपा की शह पर डा. भूरिया पर बरसाये प्रषासन ने डण्डे
झाबूआ---रविवार को रतलाम जिला एवं शहर कांगे्रस द्वारा जिले में जन समस्या और लचर कानून व्यवस्था एवं किसानो की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने गए लोगो पर अकारण ही जमकर लाठी चार्ज किया गया जिसमे डा. विक्रांत भूरिया सहित कई कांगे्रसी नेता घायल हो गए। कांगे्रसी नेता को इतनी बेदर्दी से मारा गया जिसमें कई को हाॅस्पीटल में भर्ती किया गया इसके साथ कई किसान एवं मीडिया कर्मी घायल हुए रतलाम प्रशासन की हिटलर वादी नीति की जिला कांगे्रस झाबुआ ने कडे शब्दो मे घोर भत्र्सना की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंतसिंह जी डाबडी जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष रमेश डोशी, निर्मल मेहता नारायण भट्ट, नगीन शाह, रूपसिंह डामोर, चंदे्रवेसिंह राठौर सेवा दल संगठन राजेश भट्ट, लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेण, महिला कांगे्रस अध्यक्ष कलावती मेडा एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, हेमचंद डामोर, मनिष व्यास, यामिन शेख सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ने भाजपा सरकार की शह पर जिला प्रशासन द्वारा निहत्थों पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से किए गए लाठी चार्ज को अनुचित ठहराते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
अवेघ शराब परिवहन करते स्क्वाड ने पकडा, परिवहन कर्ता ड्राययवर फरार, पुलिस ने ठेकेदार को बनाया आरोपी
पिटोल --- 21 हजार रू कि दारू एवं 2.50 हजार गाडी जप्त कर पुलिस अधिक्षक झाबुआ कृष्णावेणीदेसावतु के निर्देष पर अवैध षराब परिवहन करते 25 पेटी बियर प्रेसीडेन्ट,5000 कम्पनी बीयर एवं मेक्स जीप के साथ पिटोल से झाबुआ ले जाते समय सुबह 06ः45 पर खेडी नाले पर सिविल स्क्वार्ड द्वारा पकडी मेक्स जीप का क्रमांक एमपी 45 पी 0265 मे सुबह जल्दी अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपी विमलेष पिता किषोरीमल निवासी किषनपुरी झाबुआ पिटोल से षराब भरकर झाबुआ की तरफ जा रहा था वही मुखबीर कि सूचना पर सिविल स्क्वाड द्वारा खेडी नाले पर गाडी रोकी तो डायवर गाडी से उतर कर भाग गया वही विमलेष पुलिस स्क्वार्ड के हत्थे चढ गया आरेापि के खिलाफ आबकारी नियम के तहत 34/2, 36,46 के तहत कार्यवाही की जा रही है। वही फरार डायवर अमजद एवं ठेकेदार राजु चावला को आरोपि बनाया गया।
कर्मचारीयो मे बैठ गया है डर...............
विदेषी षराब दूकान पर कार्यरत सेल्समेन कर्मचारी सभी लोग डर गये है। क्योंकि उनका कहना है कि सेठ लोगों के कहने पर हम लोग काम करते हैं बडे सेठ तो छुट जाते है। पर कर्मचारी आरोपि बन जाते है पूर्व सेल्समेन उमाकांत एवं कर्मचारीयों के लिये खाने बनाने वाले राजु को आरोपि बनाया वही आज फिर सेल्समेन उमाकांत को पुलिस द्वारा ले जाने से सभी कर्मचारी अपना दिवाली का त्योहार खराब न हो इस लिये डर गये थें।
आज षराब की दुकान खुली 11 बजे..........
रोजाना सुबह 9 से 10 बजे खुलने वाली दुकान आज 11ः30 पर खुली क्यांेकी षराब अवैध परिवहन को लेकर हुई कार्यवाही पुलिस षराब दुकान की चाबी पिटोल चोकी पर ले गयी थी परन्तू उपर अधिकारीयों के निर्देष के बाद सुबह 11ः30 पर चाबी षराब कर्मचारीयों को दे दी गयी एवं वापस देकर खोलने के लिये कहा है।
खौफ पैदा हुआ है षराब माफियाओं में...................
पुलिस अधिक्षक के अवैध षराब परिवहन रोकने के सख्त रवैये के कारण छोटे बडे षराब माफियाओें को डर लगने लगा है।
आबकारी पुलिस को नही मिली अभी तक अवैध षराब परिवहन के खिलाफ सफलता.....
जहाॅ झाबुआ पुलिस अधिक्षक एवं सिविल स्क्वार्ड अवैध षराब को रोकने मे सफल हो रही है वही आबकारी पुलिस पिटोल मे रोज सर्चिग करती हैं परन्तु अभी उन होने एक गाडी अवैध षराब परिवहन करते हुऐ नही पकड पायी है। यह पिटोल बार्डर क्षेत्र सोचने का विषय है। इस कार्यवाही मे सिविल स्क्वार्ड मे ये लोग है। षामिल प्र0 आर0 सययद, प्र0 आर0 दिनंेष वर्मा, आर0 आकाष दीप, आर0 तानसिंह, आर0 मनोहर, तथा झाबुआ थाना प्रभारी आरसी भाकर एवं पुलिस चोकी प्रभारी ओपी मोहता थें। लायसंेन्सी योगेन्द्रसिह आरेापि राजु चावला पिटोल दुकान पर जहाॅ लायसेंसी योेगेन्द्रसिंह का नाम लिखा है वही जितनी बार पिटोल विदेषी षराब दुकान के अवैध षराब परिवहन के मामले दर्ज हुवे है वही या तो कर्मचारीयों को आरोपि बनाया गया या फिर चावला ग्रुप, राजु चावला या चावला गु्रप के, या छोटे कर्मचारीयों को जब से इस गु्रप ने यहा दुकान खोली है लायसंेसी योगेन्द्रसिंह के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नही है
गृह फायनेंस लि. की 150 वी शाखा का हुआ शुभारंभ, प्रादेंषिक प्रबंधक ने फीता काट कर किया षुभारंभ
झाबुआ --- पूरे जिले को अब गृह निर्माण एवं मकान क्रय के लिये अब रतलाम या उज्जेन जैसी जगह पर चक्कर लगाने की आवष्यकता नही पडेगी । एचडीएफसी बेंक की सहायक गृह फायनेंस लि.कंपनी की देष की 150 वी एवं प्रदेष की 23 वीं शाखा का शंुभारंभ रविवार को सिद्धेष्वर कालोनी में पष्चिकी मध्यप्रदेष के प्रादेषिक प्रबंधक अजयकुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काट कर किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक राकेष चैधरी, रतलाम क्षेत्र के प्रभारी संदीप शर्मा, झाबुआ शाखा प्रभारी प्रतीम तिवारी एवं रतलाम शाख के गगन जैन उपस्थित थे । इस अवसर पर प्रादेषिक पं्रबंधक अजयकुमारसिंह ने अपने प्रेरक उदबोधन मे गृहत फायनेंस लिमिटेड के बारे बताया कि उकत कंपनी 1986 में राष्ट्रीय आवास बेंक से पंजीकृत होकर 1988 से गुजरात के अहमदाबाद से इसने अपना कार्य प्रारंभ किया और आज देष के आठ राज्यों में इसका विस्तार हो चुका है । पूरे देष में 150 शाखाओं के माध्यम से भारत का अग्रणी गृह फायनेंस करने वाली संस्था के रूप में अपना स्थान बना लिया है । उन्होने झाबुआ जैसे आदिवासी जिले में इसके शुभारंभ को एक शुभ संकेत बताते हुए कहा कि अब झाबुआ से ही गा्रमीण क्षेत्रों के लोगों को गृह निर्माण,गृह क्रय आदि के लिये पूरी सुविधायें मिल सकेगी । क्षेत्रीय प्रबंधक राकेष चैधरी ने भी अपने उदबोधन में कहा कि वर्ष 2005 में मध्यप्रदेष में पहली शाखा उज्जेन में शुरू की गई थी आज हमारा प्रदेष में ही इतना अधिक नेटवर्क बढ गया है कि झाबुआ में आज प्रदेष की 23 वीं शाखा का शुभारंभ कर रहे है । उन्होन कहा कि इस शाखा के षुरू हो जाने से जिले में आन्तरिक अंचलों तक 100 किलोमीटर की परीधि में तथा छोटे छोटे गा्रमों में भी गृह निर्माण आदि के लिये फायनेंस की सुविधा मुहैया करावेगी । उन्होने आगे बताया कि इसके पूर्व रतलाम एवं उज्जेन शाखा कार्यालय के माध्यम से पूर्व से ही इस जिले में हमारे 575 से अधिक गा्रमीण अंचलों के गा्रहकों को करीब 17 करोड 85 लाख के ऋण दिये जाचुके है । गा्रहकों को पूर्ण संतोष ही हमारा मुख्य लक्ष्य रहा है ।उन्होने बताया िकइस बा्रंच के खुलने के बाद जिले में ग्राहकों का नेटवर्क और तेजी से बढेगा । क्षेत्रीय प्रभारी संदीप शर्मा ने गह फायनेंस लि के उद्देष्यों को सारगर्भित तरिके से बताते हुए कहा कि होम लोन के अलावा मकान क्रय, मकान दुरूस्ती, बंधक रख कर विभिन्न कार्यो जैसे बच्चों की शादी, व्यवसाय, दुकान, मकान मरम्मत सहित बहुआयामी लोन सुविधायें कम से कम ब्याज पर देकर देष के व प्रदेष के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभारहे है । अब जिलेवासियों को त्वरित लोन सुविधायें प्राप्त हो सकेंगी ।
ज्योतिष सम्राट ऋिषभ मूनि मसा ने बताए दिपावली पुजन के शुभ मुहर्त
झाबूआ--राजगढ़ मोहनखेड़ा तीर्थ पर चल रहे उपधान तप आराधना की प्रवचन माला में मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. ने प्रवचन देते हुऐ कहा कि जीवन में शुभ कार्य करके उसे गुप्त रखें । नेकी के कार्य करके भुल जाये । ये अच्छे कार्य भविष्य में सफलता ही प्रदान करने वाले है । जीवन में सुपात्र दान से पुण्यानुबंधी पुण्य का अर्जन होता है तीर्थंकर प्रभु अपने जीवन में वर्षीदान करते है जीवन में दान का बड़ा महत्व माना गया है । व्यक्ति को जीवन में दान, शील, तप, भावना रखना चाहिये । शील धर्म का पालन करने वाला अनन्त पापों से बच जाता है । तपस्या करने से आरंभ - समारंभ का त्याग हो जाता है तप 12 प्रकार के होते है । 6 बाह्य तप, 6 अभ्यन्तर तप हमें ज्ञानीयों ने बताये है । हम हमारी शुद्ध भावनाओं से कई जीवों को बचा सकते है हमारी अशुद्ध भावना हमारे भव के भ्रमण बढ़ाती है । हमारे प्रबल पुण्य से हमें पुण्यानुबंधी पुण्य करने का अवसर प्राप्त होता है । पुण्य प्रबल है तो सब कुछ प्राप्त हो जाता है । पुण्य कमजोर हुआ तो राजा भी रंक बन जाता है । जीवन में धर्म से धन की प्राप्ति हो जाती है धन से धर्म की प्राप्त सम्भव नहीं होती है । धर्म के संस्कारों से एवं पुण्य के प्रभाव से अपार धन सम्पति प्राप्त कर लेता है । धन चला जाये तो कोई बात नहीं जीवन में धर्म को जरुर बचाकर रखे । धन पुनः प्राप्त हो जायेगा । श्री मोहनखेड़ातीर्थ पर चातुर्मासार्थ विराजित प.पू. गच्छाधिपति वर्तमान आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा., प.पू. ज्योतिषसम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म. सा., शासन ज्योति साध्वी श्री महेन्द्रश्रीजी म. सा., सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतम निश्रा में श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के तत्वाधान में 47 दिवसीय उपधान तप आराधना चल रही है इसकी पूर्णाहूति एवं मौक्ष माला का कार्यक्रम 12 नवम्बर 2014 को तीर्थ परिसर में आयोजित होगा ।
धन तेरस कुबेर पूजन, दीपावली महालक्ष्मी पूजन, दीपावली चैपड़ा पूजन मुहूर्त
दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. की पाटपरम्परा के सप्तम पटधर अह्र्त ध्यानयोगी गच्छाधिपति प.पू. आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती मुहूर्त प्रदाता प.पू. ज्योतिष सम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा. ने समस्त गुरुभक्तों को धनतेरस कुबेर पूजन, दीपावली महालक्ष्मी पूजन के मुहूर्त प्रदान करते हुए बताया कि कार्तिक वदी 13, दिनांक 21 अक्टूबर 2014, मंगलवार, धनतेरस पूजा मुहूर्त - प्रातः 09ः35 से 1ः50 तक, दोप. - 3ः16 से 4ः42 तक गोधुली वेला - 6ः01 से 8ः25 रात्रि तक, सायं - 7ः42 से 9ः16 तक, रात्रि - 10ः50 से 1ः58 तक धन पूजा करना श्रेष्ठ है । कार्तिक वदी 30, दिनांक 23 अक्टूबर 2014, गुरुवार, महालक्ष्मी पूजन, चोपड़ा पूजन मुहूर्त वेला चित्रा नक्षत्र समय प्रातः 6ः35 से 8ः09 तक (शुभ चोघडिया), प्रातः 10ः58 से 12ः22 तक (चंचल वेला), दोप. - 12ः22 से 3ः11 तक (लाभ अमृत वेला) । संस्था, कारखाना, आफिस, दूकान में गादी बिछाकर पूजा करने का मुहूर्त दोप. 1ः37 से 3ः02 तक, कुंभ लग्न वेला समय - 2ः35 से 4ः16 तक, महालक्ष्मी पूजा की गादी बिछाने का समय सायं - 4ः24 से 7ः34 तक, शुक्र की होरा समय - 4ः24 से 7ः34 (शुक्र, बुध, चंद्र की होरा), सायं 4ः35 से 6ः00 तक (शुभ वेला मान्य), गोधुली वेला सायं - 5ः59 से 8ः23 पर्यन्त, वृषभ लग्न वेला रात्रि 7ः20 से 9ः16 तक, वृश्चिक लग्न वेला समय श्रीकार मध्य 8ः38 से 10ः55 तक, सिंह लग्न वेला मध्यरात्रि - 1ः48 से 4ः05 तक रहेगा । नववर्ष में दुकान खोलने का मुहूर्त दिनांक 24 अक्टूबर 2014, शुक्रवार प्रातः 8ः10 से 10ः58 तक दोप. 12ः21 से 1ः45 तक रहेगा । लाभ पंचमी, ज्ञान पंचमी, सोभाग्य पंचमी दिनांक 28 अक्टूबर 2014, मंगलवार 10ः58 से 1ः49 तक मुहूर्त रहेगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें