अमिताभ बच्चन को IFFI के उदघाटन के लिए निमंत्रण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अक्टूबर 2014

अमिताभ बच्चन को IFFI के उदघाटन के लिए निमंत्रण

फिल्म समारोह निदेशालय ने अगले माह गोवा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म समारोह के उद्घाटन के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन को आमंत्रित किया है। फिल्म समारोह के निदेशक शंकर मोहन ने बताया कि अमिताभ बच्चन को उच्चतम स्तर पर औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है कि वे इस समारोह का उद्घाटन करें।

मोहन ने कहा कि निदेशालय उनकी ओर से लिखित मंजूरी का इंतजार कर रहा है लेकिन नीतिगत स्तर पर उनके द्वारा समारोह का उद्घाटन कराने का फैसला लिया जा चुका है। समारोह की सह संयोजक गोवा सरकार ने फिल्म समारोह निदेशालय से आग्रह किया था कि वह इस बार आईएफएफआई के उद्घाटन के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन को आमंत्रित करे।

इस समारोह के आयोजन की नोडल एजेंसी एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुरोध किया था कि वह बच्चन को निमंत्रण भेजे। आईएफएफआई का आगामी आयोजन 20 नवंबर से 30 नवंबर तक होना है। राज्य सरकार पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि समारोह का उदघाटन समारोह पणजी के पास डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: