पी.जी.टी.एल. पत्रों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश
सीधी 13 अक्टूबर 2014 कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने पी.जी.टी.एल. के पत्रों का तत्परता से निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने ये निर्देश आज यहां टी.एल.पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक मंे अपर कलेक्टर श्री अनिल खरे भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि पी.जी.टी.एल. के जिन पत्रों पर कार्रवाई की जा चुकी है, उसकी जानकारी कम्प्यूटर में फीड करा दी जाए और जिन पत्रों पर कार्रवाई नहीं की गई हो, उन पत्रों पर तत्परता से कार्रवाई कर उनका निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने सी.एम.हेल्प लाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेने के अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि अधिकारी सी.एम.हेल्प लाइन मंे प्राप्त होने वाली शिकायतों को स्वयं देखें और उनका तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने टी.एल. पत्रों का निश्चित समयावधि में निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हांेने उत्खनित कराए जा रहे हैंडपंपों की जानकारी प्रतिदिन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कृषि महोत्सव की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की महोत्सव में ड्यूटी लगी है, वे स्थल पर पहुॅंचकर कृषि महोत्सव का कुशल संचालन करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने हाथ धुलाई कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षकों को जरूरी प्रशिक्षण दिलाने के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए। उन्होंने हाथ धुलाई कार्यक्रम की व्हीडियो रिकार्डिंग के लिए व्हीडियोग्राफरों को तैनात करने एवं उन्हें प्रशिक्षण दिलाने के भी जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त हाथ धुलाई के लिए पानी की टंकियां पहले से पानी से भरवाने के निर्देश दिए।
समेकित छात्रवृत्ति की स्वीकृति का कार्य 18 अक्टूबर से बंद होगा
सीधी 13 अक्टूबर 2014 जिला शिक्षा अधिकारी सीधी ने बताया कि समेकित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2013-14 की आनलाईन स्वीकृति का कार्य लगभग पूर्णतः पर है एवं सत्र 2014-15 की छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य प्रारंभ किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी के मुताबिक वर्ष 2013-14 का आनलाईन स्वीकृति का कार्य 18 अक्टूबर 2014 को रात्रि 11 बजे से बन्द कर दिया जावेगा एवं 20 अक्टूबर 2014 से वर्ष 2014-15 की छात्रवृत्ति स्वीकृति हेतु कक्षा एक से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के डाटा अपडेसन का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वर्ष 2013-14 की लम्बित छात्रवृत्ति स्वीकृति की कार्यवाही 17 अक्टूबर 2014 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यदि छात्रवृत्ति हेतु पात्र कोई विद्यार्थी वंचित रहता है, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आहरण संवितरण अधिकारी/संकुल प्राचार्य की होगी।
कलेक्टर द्वारा किए गए निरीक्षण
सीधी 13 अक्टूबर 2014 कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने विगत दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिहावल जनपदीय अंचल की माध्यमिक शाला जमुआर में सर्वशिक्षा अभियान एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। आपने ग्राम जमुआर में आयोजित कृषक संगोष्ठी का निरीक्षण किया एवं मझौली में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने सुपेला, हटवाखास, घोघरा, गहिरा, घोपारी की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया तथा कमर्जी चैराहे से सिहावल रोड पर नहर के किनारे शासकीय भूमि पर झुग्गी झोपाड़ी बनाकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास को निर्देश दिए।कलेक्टर ने हनुमानगढ़ में शासकीय उ0मा0 विद्यालय में हाथ धुलाई कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की तथा रात्रिकालीन कृषक संगोष्ठी में भाग लिया। कलेक्टर ने अन्न उत्सव कार्यक्रम के तहत झगरी, सतोहरी, बम्हनी, ऐठी, बारी, धनहा, खड्डी, सेमरिया, उपनी, कोठार, हड़बड़ो की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया।
कृषि रथ ने एक दिवस में 15 गांवों का किया भ्रमण
सीधी 13 अक्टूबर 2014 कृषि महोत्सव के दौरान गत दिवस कृषि क्रांति रथ ने 15 गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान 15 कृषि विकास शिविरों का आयोजन किया गया तथा कृषक शिविरों में 1223 कृषकों ने भाग लिया।परियोजना अधिकारी आत्मा परियोजना श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 79 कृषकों को सूरजधारा कृषि किट, अन्नपूर्णा के तहत 60 हितग्राहियों को कृषि किट, बीजग्राम के तहत 65 हितग्राहियों को कृषि किट, कृषि विकास स्वाइल हेल्थ कार्ड का 122 हितग्राहियों को, मृदा परीक्षण के लिए नए 90 मिट्टी के नमूने, वन पट्टाधारियों की योजना के तहत 9 हितग्राहियों को पट्टों का, बलराम तालाब योजना के तहत 2 हितग्राहियों को नवीन कार्यो का शुभारंभ, कृषक उत्पादक संगठनों की 59 बैठकें,, कृषि क्रांति रथ के रात्रि विश्राम वाले 13 ग्रामों में कृषि/उद्यानिकी उत्पादों की प्रदाय की गयी मंडी व्यवस्था की जानकारी, 10 किसानों को उद्यानिकी पौध, 697 किसानों को उद्यानिकी किट, 849 पशुपालकों को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन संबंधी किट, 15 पशु प्रदर्शनियों का आयोजन, 39 मादा मवेशियों का कृत्रिम गर्भाधान, 10 बधियाकरण शिविरों का आयोजन कर 1298 नर मवेशियों का बधियाकरण, 618 मवेशियों का टीकाकरण, 1710 पशुओं का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 1333 किसानों को किसान क्रेडिटकार्ड, 5522 ग्रामीणों को खसरा-खतौनी, नामांतरण के 9 लंबित प्रकरणों का निराकरण, सीमांकन के 3 लंबित प्रकरणों का निराकरण, 18 किसानों को ऋण पुस्तिकाओं का वितरण, मेरा खेत मेरी माटी योजना के तहत 12 नवीन कार्यों का शुभारंभ, 7 ग्रामों में जल संग्रहण कार्यक्रम के तहत कृषक संगोष्ठियों का आयोजन, इन संगोष्ठियों में 96 कृषकों ने भाग लिया, रात्रि में रूकने वाले 13 ग्रामों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, कृषि विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 123 विद्यार्थियों ने भाग लिया, वाद विवाद प्रतियोगिता में 152 विद्यार्थियों ने भाग लिया, निबन्ध कहानी लेखन, कविता लेखन प्रतियोगिता में 152 विद्यार्थियों ने भाग लिया, 15 आगनबाडि़यों में विशेष पोषण दिवस का आयोजन, विशेष पोषण दिवस में 186 किलो अनाज एकत्रित किया गया तथा कृषक शिविरों में 60 कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया।
निर्धारित नोटेरियल स्टाम्प शुल्क आवश्यक
सीधी 13 अक्टूबर 2014 जिला पंजीयक सीधी ने जिले के नोटरी से कहा है कि भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 की अनुसूची के अनुच्छेद-5 के अनुसार स्टाम्प शुल्क 50 रूपए एवं अनुच्छेद 45 के अनुसार नोटरी संबंधी कार्य हेतु 50 रूपए का नोटेरियल स्टाम्प चस्पा कराया जाना सुनिश्चित करें।
कृषि महोत्सव के आगामी कार्यक्रम
कृषि महोत्सव का शुभारंभ दिनांक 25.09.14 से 11.10.2014 तक किसान क्रांति रथ ने जिले के 283 ग्र्रामो का भ्रमण किया, जिसमे प्रत्येक विकासखण्ड में 17 ग्रामो में सायंकालीन कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सांसद सीधी माननीया श्रीमती रीती पाठक द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में, विधायक सीधी माननीय श्री केदारनाथ शुक्ल द्वारा सीधी विकासखंड के ग्रामांे का, विधायक धौहनी माननीय श्री कुंवर सिंह टेकाम द्वारा कुसमी एवं मझौली के ग्रामों का, सिहावल विधायक माननीय श्री कमलेश्वर पटेल द्वारा सिहावल विकासखंड के रूट चार्ट के पड़ने वाले ग्रामो का, जिला पंचायत अध्यक्ष माननीया श्रीमती सरोज द्विवेदी द्वारा सिहावल के ग्रामो का, माननीया श्रीमती अराधना पाण्डेय अध्यक्ष कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सीधी द्वारा रामपुर नैकिन के ग्रामो में आयोजित ग्राम स्तरीय कृषक संगोष्ठी में अपनी सक्रिय भागीदारी रही। दिनांक 12.10.2014 को विकासखण्ड रामपुर नैकिन में कृषि महोत्सव के अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन ग्राम चुरहट में मुख्य अतिथि सांसद सीधी माननीया श्रीमती रीती पाठक के सानिध्य मे किया गया। जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के मार्ग दर्शन में दिनांक 11.10.14 तक कृषि क्राति रथ सीधी जिले के 5 विकासखंड में 283 ग्रामो में भ्रमण कर चुका है जिसमे 346 कृषक शिविर लगाये गया, जिससे 25327 कृषक लाभान्वित हो चुके है । कृषि महोत्सव के आगामी कार्यक्रम के अनुसार कृषि क्रांति रथ विकासखण्ड सीधी में दिनांक 12.10.2014 को कुकडीझर,जमुनिहा,बमुरी, दिनांक 13.10.2014 को कोल्हुआ,डाडी,सरोकला, दिनांक 14.10.2014 जोगीबहरा,सरोख्ुार्द,छुहिआ, दिनांक 15.10.2014 को बोदरहा,विजयपुर ,पडरा, दिनांक 16.10.2014 को पनवार सेगरान ,पनवार चौहनन, पनवार बघेलान, दिनांक 17.10.2014 को नौगवाॅघीरसिह, सोनवर्षा, नौगवां दर्शन सिंह, दिनांक 18.10.2014 को अमरवाह, भेलकीकला, कुर्वाह, दिनांक 19.10.2014 को डेम्हा, नौढिया, मधुरीपवाई, दिनांक 20.10.2014 को जमोड़ी खुर्द जमोडी़कला, ,करौदिया उत्तर में भ््रामण कर कृृ.वि.केन्द्र सीधी में समापन किया जावेगा। विकासखण्ड कुसमी के कार्यक्रमानुसार दिनांक 12.10.2014 को बैगमा, चितरौली, मझिगमा, दिनांक 13.10.2014 को भमरखोह, घाटीटोला, सोनगढ़, दिनांक 14.10.2014 को गैबटा, खमगढ़ भुइमाड़, दिनांक 15.10.2014 को सेमरा, खमरिया, केशलार दिनांक 16.10.2014 को बेलगाॅव, अमरोला, कुरूचू दिनांक 17.10.2014 को ज्वारीटोला, पुरईनडोल, हर्रई दिनांक 18.10.2014 को मछरकटा, धुरिया, करैल दिनांक 19.10.2014 को बेंदो, डिघरा, घोरबंधा दिनांक 20.10.2014 को घोरबंधा, तथा वापसी सीधी में समापन किया जावेगा। विकासखण्ड सिहावल के अनुसार दिनांक 12.10.2014 को मौहरिया,डढिया, गोडाही दिनांक 13.10.2014 को हटवा खोरी अमरपुर दिनांक 14.10.2014 को बेलहा, खैरा, कुबरी दिनांक 15.10.2014 को मलखम, खेाचीपुर, पोखरा दिनांक 16.10.2014 को समरदह, पोंडी ददरी दिनांक 17.10.2014 को डोल, तरका, पडरिया, दिनांक 18.10.2014 को भितरी, तेंदुहा नं 1, पोखडौर दिनांक 19.10.2014 को सरदा, सैरपुर, मझरेटी दिनांक 20.10.2014 को जनकपुर, कुचवाही तथा वापस सीधी में समापन किया जावेगा। विकासखण्ड मझौली के कार्यक्रमानुसार क्रांति रथ दिनांक 12.10.2014 को लेडुआ, पोडी, देवरी दिनांक 13.10.2014 को भुमका, डालापीपर, टिकरी दिनांक 14.10.2014 को शिकरा, दरिया, लोहझर दिनांक 15.10.2014 को महखोर, धुआडोल, हिनौता दिनांक 16.10.2014 को खजुरिहा, झपरी, समदा दिनांक 17.10.2014 को मझिगवा, चमरौही, नदहा दिनांक 18.10.2014 को अमहा, अमहिया, सोनबर्षा दिनांक 19.10.2014 को अमोहराडोल, हिगमनिया, चॅन्दोहीडोल दिनांक 12.10.2014 को रामपुर, नरगी, मड़वास में समापन किया जावेगा। विकासखण्ड रामपुर नैकिन के कार्यक्रमानुसार क्रांति रथ दिनांक 12.10.2014 को कपुरी, हर्दिहा, बूसी दिनांक 13.10.2014 को मिश्रगवां, बड़ोखर, बड़खरा दिनांक 14.10.2014 को ममदर, झलवार, भितरी दिनांक 15.10.2014 को कंधवार, पटेहरा, गोपालपुर दिनांक 16.10.2014 को पड़खुरी, कुडि़या, आमडाड़ दिनांक 17.10.2014 को तितिरा, लोढ़ौटा, घटोखर दिनांक 18.10.2014 को झाझ, सजहा, झाला दिनांक 19.10.2014 को घुंघुटा, बेलकसरी, शिवराजपुर, दिनांक 20.10.2014 को कोदईडाड़ मे समापन किया जावेगा। कृषि महोत्सव के अंतर्गत विकास खण्ड स्तर की संगोष्ठी दिनांक 13,10.2014 को कुसमी में, दिनांक 14.10.2014 को सीधी के बरमानी बाजार में, दिनांक 15,10.2014 को मझौली में तथा दिनांक 16.10.2014 को सिहावल में आयोजित की जावेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें