अवकाष स्वीकृति पर प्रतिबंध
छतरपुर/13 अक्टूबर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने आगामी स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन 2014 की तैयारी के दृश्टिगत् षासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाष स्वीकृति पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति से अवकाष स्वीकृत किया जा सकेगा। उन्होंने उक्त निर्देषों का कड़ाई से पालन करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।
प्रेक्षक श्री षुक्ला ने किया भ्रमण, दावा-आपत्ति आवेदनों की संख्या कम होने पर नोटिस जारी
छतरपुर/13 अक्टूबर/त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 की मतदाता सूची के द्वितीय चरण के कार्य का आज निर्वाचन प्रेक्षक श्री षरद चंद्र षुक्ला ने निरीक्षण किया। प्रेक्षक श्री षुक्ला के भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत छतरपुर के तहत ग्राम पंचायत हमा, खौंप, निवारी, कलानी, पिड़पा, मौरवा, गठेवरा, बृजपुरा, कदारी, बगौता, ललौनी एवं ढड़ारी में स्थापित केंद्रों में दावा-आपत्ति के आवेदन कम संख्या में प्राप्त होने पर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हंै, साथ ही निर्देषित किया गया है कि 15 अक्टूबर तक संतोशजनक प्रगति न पाये जाने पर निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। प्रेक्षक श्री षुक्ला ने घर-घर जाकर भी दावा-आपत्ति फाॅर्म भरने के निर्देष दिये। उन्होंने जानकारी दी कि दावा-आपत्ति आवेदन के साथ नोटरी का षपथ पत्र जमा करने की आवष्यकता नहीं है।
छतरपुर रेंजर के खिलाफ मामला दर्ज, सीजेएम संजय कश्तवार की अदालत का आदेश
छतरपुर । मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी संजय कश्तवार की अदालत ने शासकीय ड्राईवर के साथ मारपीट करने वाले रेंजर के खिलाफ मामला दर्ज कर वारंट जारी करने का आदेश दिया है। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि बगौता निवासी राजेंद्र सिंह चंदेल महोबा रोड स्थित वन विभाग के रेंज ऑफिस में वाहन चालक के पद पर पदस्थ है। राजेंद्र सिंह दिनांक 16 जुलाई 2014 को अपने भाई-भतीजों के साथ बमीठा जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे गंज पहुंचने पर वन मण्डल छतरपुर में पदस्थ रेंजर सुनील जैन ने आकर राजेंद्र के साथ अश£ील गाली गलौच करके बाद-विवाद किया। रेंजर श्री जैन राजेंद्र को अपने साथ डीएफओ कार्यालय लेकर आए। कार्यालय मेें भी सुनील जैन ने राजेंद्र को गाली गलौच करके उसकी मारपीट की। राजेंद्र ने जब इस मामले की शिकायत पुलिस को की तब पुलिस द्वारा रेंजर के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं की गयी तो इस पर राजेंद्र ने रेंजर के खिलाफ सीजेएम संजय कश्तवार की अदालत में मामला पेश किया। सीजेएम श्री कश्तवार की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए रेंजर सुनील जैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें