स्थानीय निर्वाचन निर्विघ्न सम्पन्न कराने प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों की हुई नियुक्ति
राजगढ 13 अक्टूबर,2014 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनन्द कुमार ष्षर्मा द्वारा जिले में नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 निर्विघ्न एवं सुव्यवस्तिथ तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्य हेतु नियुक्त किया गया है । उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यो को निपटाने हेतु रिटर्निग आफीसर की पुस्तिका में दिये गये निर्देष,निर्वाचन आयोग के संकलित निर्देष विषय से संबंधित आयोग के निर्देष का विस्तृत अध्ययन कर सौपे गये कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिष्चित करने निर्देषित किया है । स्थानीय निर्वाचन कार्यलय द्वारा दी गई इस आषय की जानकारी अनुसार स्थानीय निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी श्री संजयसिंह एएसपी को नियुक्त किया गया है । इनके सहयोग के लिए श्री नर्बदा प्रसाद संजोदिया की नियुक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी श्री षर्मा द्वारा की गई है । इसी प्रकार उन्होने आदर्ष आचरण संहिता क्रियान्वयन के लिए श्रीमति अंजली ष्षाह डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक श्री राजेष ष्षर्मा, परिवहन प्रबंधन के लिए श्री व्ही के मिश्रा जिला परिवहन अधिकारी एवं सहायक श्री राजदेव ष्षर्मा ओएजी-2 जिला परिवहन कार्यालय,पी ओएल प्रबंधन के लिए श्रीमति नुजहत बानों बकई जिला आपूर्ति अधिकारी एवं सहायक श्री बी पी महावर लेखापाल जिला आपूर्ति कार्यालय,ईव्हीएम प्रबंधन के लिए श्री के के नागर एसडीओ ईएण्डएम पीडब्ल्यूडी राजगढ एवं सहायक श्री सुनील व्यास उपयंत्री पीएचई, सेन्स (मतदाता जागरूकता अभियान) के लिए प्रभारी अधिकारी सीईओ जिला पंचायत एवं सहायक के रूप में श्री के के नागर व्याख्याता उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ,श्री संजीव सक्सेना बीएसीएसएसए तथा श्री दीपक मेवाडे कम्प्युटर आपरेटर प्रौढ षिक्षा की नियुक्ति की गई है । कार्मिक प्रबंधन के प्रभारी अधिकारी सीईओ जिला पंचायत राजगढ एवं सहायक श्री एस बी पाटीदार डीआईओ,श्री जी एस सोलंकी डीपीओ तथा श्री राजेष गौड जन षिक्षक कम्प्युटर सहयोगी, प्रषिक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी श्री बी एस मीना जिला रोजगार अधिकारी एवं सहायक श्री विजय भद्रावले,मा वि डयोढी राजगढ,श्री दिनेष गुप्ता उ. श्र.े षि. उ. मा.वि. राजगढ तथा श्री राहुल मेवाडे जिला र्निाचन कार्यालय स्थानीय निर्वाचन, रूट-चार्ट के लिए प्रभारी अधिकारी श्री संतोष सक्सेना अधीक्षक भू-अभिलेख एवं सहायक श्री सूरजभान टांडिया राजस्व निरीक्षक भू- अभिलेख एवं जिले के समस्त तहसीलदार, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति,डाक मतपत्र एवं निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण-पत्र के लिए प्रभारी अधिकारी श्री मुकेष जैन उपायुक्त सहकारिता एवं सहायक श्री हरीष मालवीय उप संचालक आत्मा तथा श्री आर एस गनावे आडिट आफिसर सहकारिता,मतदान सामग्री की व्यवस्था,वितरण एवं प्राप्ति के लिए प्रभारी अधिकारी टी आर रावत महाप्रबंधक व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं सहायक श्री षरीफउल्ला खान सहायक ग्रेड-2,मतपत्र प्रबंधन के लिए प्रभारी अधिकारी श्री व्ही पी सोनी जिला कोषालय अधिकारी एवं श्री एन डी ष्षर्मा लेखा अधिकारी पीएमजीएसव्हाय एवं श्री संदीप दुबे एटीओ पेंषन जिला कोषालय, मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था प्रबंधन के लिए प्रभारी अधिकारी पंचायत निर्वाचन सीईओ जिला पंचायत तथा श्री आर पी नायक पी ओ डूडा राजगढ एवं सहायक जिले के समस्त जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ समस्त नगरपालिका/नगर परिषद जिला राजगढ, मतगणना प्रबंधन के लिए प्रभारी अधिकारी श्री अमरपाल सिंह अपर कलेक्टर को मतगणना संबंधी समस्त व्यवस्थाएं एवं कार्यवाही अपने नियंत्रण एवं मार्गदर्षन में सम्पन्न कराने तथा सहायक जिला षिक्षा अधिकारी एवं समस्त डीओ पीडब्ल्यूडी राजगढ, प्रेक्षक एवं बैठक प्रबंधन के लिए प्रभारी अधिकारी श्री संजीव कुमार गुप्ता ई ई पीएचई एवं सहायक श्री मूलचंद चक्रवर्ती स्टेनो पीएचई राजगढ,सांख्यिकी जानकारी संकलन एवं प्रेषण के लिए प्रभारी अधिकारी श्री लखन प्रताप सिंह एसडीओ पीएचई एवं सहायक श्री देवनारायण विष्वकर्मा आएजी-3 पीएचई,निर्वाचन व्यय लेखा एवं उडन दस्ता के लिए प्रभारी अधिकारी ए के जैन डिवीजनल एकान्टेंट पीडब्ल्यूडी राजगढृ एवं सहायक श्री मनोज गुप्ता उपयंत्री एसएसए राजगढ, कम्यूनिकेषन प्लान एवं आई टी प्रबंधन के लिए प्रभारी अधिकारी श्री निजामुददीन ष्षेख डिस्ट्रिक मेनेजर ईगवर्नेस एवं सहायक श्री अभिनव जैन जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन एवं समस्त सहायक ई-गवर्नेस मेनेजर, मीडिया प्रबंधन,पेड न्यूज,एमसीएमसी कमेटी के लिए प्रभारी अधिकारी श्री ए के द्विवेदी जिला जनसम्पर्क अधिकारी एवं सहायक श्री पी एन जोषी ओएजी-2, वित्तीय प्रबंधन एवं मानदेय वितरण व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी व्ही पी सोनी जिला कोषालय अधिकारी राजगृ एवं सहायक श्रीमति कृष्णा गुप्ता अकाउन्टेंट स्थानीय निर्वचन राजगढ एवं श्री रामस्वरूप ष्षर्मा लेखापाल,कंट््रोल रूम,षिकयत एवं मार्गदर्षन के लिए श्री षिवकुमार ष्षर्मा डी डब्ल्यूसीडब्ल्यू आफिसर राजगढ एवं सहायक श्री कमलेष बोंडे सांखियकीय सहायक,श्री सुरेन्द्र ष्षर्मा संरक्षण अधिकारी आईसीपीएस एवं ष्श्री ष्षांतिलाल चन्द्रवंषी संरक्षक अधिकारी आईसीपीएस, क्रिटिकल घटनाओं की वीडियोग्राफी के लिए प्रभारी अधिकारी सीईओ जिला पंचायत,चिकित्सा व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी श्री ए के दीक्षित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजगढ एवं सहायक समस्त बीएमओ, निर्वाचन डाक वितरण व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी श्री रमेष दुबे कार्यालय अधीक्षक एवं सहायक श्रीमति रेखा सक्सेना अध्यापक,पीने का पानी,सफाई एवं प्रकाष व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी श्री आर पी नायक पीओ डूडा एवं समस्त सीईओ जनपद पंचायत जिला राजगढ एवं सहायता के लिए समस्त सीएमओ नगर पालिका/नगर परिषद एवं समस्त पटवारी एवं सचिव तथा मतदान केन्द्र एवं मतगणना कर्मियों के स्वल्पहार/भोजन की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी श्रीमति नुजहत बानों बकई जिला आपूर्ति अधिकारी एवं सहायक के रूप में श्री बी पी महावर लेखापाल जिला आपूर्ति कार्यालय की तैनाती की गई है । उन्होंने समस्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देषित किया है कि समस्त कार्यो के संबंध में समन्वयक उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन राजगढ करेंगे एवं राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट का प्रतिदिन अवलोकन कर अपने संबंधित आदेष-निर्देष से अद्यतन रहेंगे । प्रभारी अधिकारी सभी पत्रों की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निर्वाचन को देंगे । सभी दल प्रमुख अधिकारी अपने सहायक अधिकारियों की सहायता से उन्हें दिया गया कार्य समय-सीमा में संपन्न करेंगे तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण होने की जानकारी भी जिला निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निर्वाचन में देंगे । दल प्रमुख अधिकारी अपने दल की सहायता हेतु आवष्यक संख्या में लिपिक एवं भृत्यों की तैनाती हेतु तत्काल प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निर्वाचन मंें देंगे एवं सूची की एक प्रति मतदान दल गठन प्रभारी को देंगे जिससे वे उन कर्मियों को मतदान दल डियूटी से मुुक्त रख सकें । प्रभारी अधिकारी कार्य की प्रगति से प्रतिदिन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएगें,समन्वयक स्थापित करेंगे तथा कार्यो के संबंध में हिदायत देंगे और नजर रखेंगे । समस्त दल प्रभारी अधिकारी सामग्री की मांग उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन राजगढ से करेंगे। स्वयं किसी प्रकार की सामग्री क्रय नहीं कर सकेंगे ।
25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
राजगढ 13 अक्टूबर,2014 कलेक्टर श्री आनन्द कुमार ष्षर्मा द्वारा बख्तावरपुरा के श्री जगदीष को कृषि कार्य के दौरान थ्रेसर मषीन से हाथ कट जाने से हुई स्थाई अपंगता के कारण मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायतानुदान राषि स्वीकृत की गई है ।
थल सेना रैली का आयोजन नरसिंहपुर में
राजगढ 13 अक्टूबर,2014 जिला रोजगार अधिकारी श्री बी एस मीना द्वारा दी गई जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में विभिन्न पदों की भर्ती हेतु 17 अक्टूबर 2014 तक नरसिंहपुर जिले में सेना भर्ती का आयोजन रखा गया है । राजगढ जिले के आवेदक 15 अक्टूबर 2014 को प्रातः 3 बजे (अर्थात 14 अक्टूबर की रात्रि एवं 15 अक्टूबर को प्रातः) तक नरसिंहपुर में सेना भर्ती में भाग ले सकते है । ऐसे आवेदक जिनकी आयु 17 से 23,योग्यता 12 वीं पास हो वे क्लर्क,स्टोर कीपर,टेक्निकल के रिक्त पद पर सेना भर्ती में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीद्वार षैक्षणिक योग्यता की समस्त मूल अंक सूचियां,मूल निवासी प्रमाण -पत्र तथा जाति प्रमाण-पत्र लेकर जिला पुलिस ग्राउण्ड नरसिंहपुर म प्र में उपस्थित हो सकते हैं ।
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन फोटोयुक्त, मतदाता सूची के संबंध में प्रेक्षक का भ्रमण कार्यक्रम
राजगढ 13 अक्टूबर,2014 जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन फोटोयुक्त मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्ति प्राप्ति केन्द्र का निरीक्षण एवं दावे-आपत्ति प्रक्रिया के निरीक्षण हेतु प्रेक्षक के प्राप्त कार्यक्रम अनुसार प्रेक्षक 13 अक्टूबर,2014 को जनपद पंचायत नरसिंहगढ में दावे-आपत्ति प्राप्ति केन्द्र का निरीक्षण तथा निराकरण की प्रक्रिया की जांच करेंगे । इसी प्रकार प्रेक्षक 14 को जनपद पंचायत सारंगपुर में,15 को जनपद पंचायत ब्यावरा म,ें 16 को जनपद पंचायत खिलचीपुर एवं जीरापुर में तथा 17 अक्टूबर 2014 को जनपद पंचायत राजगढ में दावे-आपत्ति प्राप्ति केन्द्र का निरीक्षण तथा निराकरण की प्रक्रिया की जांच करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्रीमति मनिषा जायसवाल द्वारा जिले के समस्त रजिट््रीकरण अधिकारी पंचायतों को निर्देषित किया गया है कि प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान उन्हें दावे-आपत्तियों के प्रकरणों की समस्त नस्तियां अवलोकनार्थ प्रस्तुत करना सुनिष्चित करें !
सुपर-5000 में राजगढ जिले की षबनम भी निर्माण श्रमिक की पुत्री को मिला 25 हजार रूपये का चेक
राजगढ 13 अक्टूबर,2014 जिले के जीरापुर जनपद के ग्राम रामगढ के पंजीकृत श्रमिक श्री ष्षहजाद मोहम्मद की पुत्री कुमारी ष्षबनम मंसूरी सुपर-5000 योजनान्तर्गत वर्ष 2012 में श्रमिकों के बच्चों की प्रदेष स्तर पर 5000 बच्चों की सूची में षामिल है, जिसे 25000 रूपये की राषि प्रोत्साहन स्वरूप प्राप्त हुई है । उसने यह परीक्षा 95.1 प्रतिषत अंको से उत्तीर्ण की थी । कुमारी ष्षबनम को योजनान्तर्गत 25000 रूपये का चेक कलेक्टर श्री आनन्द कुमार ष्षर्मा द्वारा प्रदान किया गया । इस मौके पर श्रम पदाधिकारी श्री नागेन्द्र वर्मा मौजूद थे । कलेक्टर श्री ष्षर्मा द्वारा जिला श्रम पदाधिकारी को निर्देषित किया कि निर्माण श्रमिको के बच्चों के लिए सुपर-5000 योजना का प्राचार-प्रसार करें । इस उददेष्य से नगरीय क्षेत्र के ऐसे स्थान जहां बडी संख्या में श्रमिक एकत्रित होते हैं,वहां फ़्लेक्स लगाएं तथा भवन सनिर्माण कर्मकार मण्डल की प्रत्येक योजनाओं की जानकारी सरल हिन्दी भषा में प्रदर्षित करें । उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों की षिक्षा से जुडी यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक कर्मकार मण्डल के हितग्राही तक योजना की जानकारी पहुंचे,यह सुनिष्चित किया जाए । उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा भवन एवं सनिर्माण कर्मकार मण्डल के हितग्राही पंजीकृत श्रमिकों के ऐसे होनहार बच्चों को जो 10 वीं बोर्ड की परीक्षा उच्चत्तम अंक से उत्तीर्ण करते हुए प्रदेष स्तर पर निर्माण श्रमिको के 5000 बच्चों की मेरिट सूची में ष्षामिल होते हैं,उन्हें 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राषि दी जाती है ।
समय-सीमा में निराकरण संबंधित बैठक सम्पन्न
राजगढ 13 अक्टूबर,2014 समय-सीमा में आवेदनो,षिकायतों,समस्याओं के निराकरण एवं समय-सीमा निष्पादन वाले कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर श्री आनन्द कुमार ष्षर्मा द्वारा समय-सीमा में निराकरण संबंधित बैठक में की गई । उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्प लाईन के लेबल-4 के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया कि मुख्यमंत्री हेल्प लाईन के आवेदन यदि समय-सीमा में निराकृत नही होते हैं तो यह संबंधित अधिकारियों की चूक है । उन्होंने लेबल-4 में पहुंचने वाले प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध एक वेतन वृद्धि रोके जाने ष्षोकज नोटिस जारी करने के निर्देष दिए । उन्होंने कहा कि जवाब,समाधानकारक नहीं होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने निर्देषित किया कि आवेदनों का निराकरण अनिवार्यतः प्रथम स्तर पर ही कर दिया जाए । इस उद्देष्य से संबंधित विभागीय अधिकारी नियमित समीक्षा करें ताकि उन्हें अनावष्यक और अप्रिय स्थिति का सामना नही करना पडे । बैठक में उन्होंने जल संसाधन विभाग के मोहनपुरा के भू-अर्जन के प्रकरणों में संबंधितों को मुआवजा नही मिलने की षिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की तथा षीघ्र भुगतान के निर्देष दिए ।
आंगनवाडी केन्द्र भवन के लिए सषर्त किराए में वृद्धि
राजगढ 13 अक्टूबर,2014 किराए के भवनो में चलने वाले आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए किराये में वृद्वि की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में 200 रूपये केन्द्र प्रतिमाह के स्थान पर 750 रूपये प्रतिमाह तथा शहरी क्षेत्रों के लिए 750 रूपए प्रतिमाह के स्थान पर अब 3000 हजार रूपये प्रतिमाह अधिकतम किराया राषि की सीमा नियत की गई हैं। बढ़ी हुई दर से किराए पर लिए जाने वाले भवनों में शौचालय, बिजली-पानी, बच्चों को बैठने एवं खेलने की पर्याप्त जगह होने की सुविधा सहित किराया निर्धारण कराने की शर्त भी जोड़ी गई है। कलेक्टर श्री आनन्द कुमार शर्मा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देष दिये है कि जिन आंगनवाडि़यों के लिए शासकीय भवन उपलब्ध नहीं है उन स्थानों पर किराए से भवन लेने के लिए ऐसे मकान मालिकों से ही अनुबंध करना होगा जो अतिक्रमण में न बने हों, जहाॅ बच्चों के बैठने एवं खेलने के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता हो तथा शौचालय एवं बिजली की सुविधा हो। संबंधित आंगनवाड़ी क्षेत्र में शासकीय भवन की अनुपलब्धता का प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में स्थानीय निकाय से प्राप्त करना होगा, मकान मालिक से भवन स्वामित्व के दस्तावेज, किराए पर लिए जाने वाले मकान या उसके भाग का नक्षा क्षेत्रफल के विवरण सहित मकान मािलक से अनुबंध कर सभी दस्तावेज सेक्टर पर्यवेक्षक आंगनवाड़ीवार एकत्र कर बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रस्तुत करेगी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रस्ताव तैयार का संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को प्रस्तुत कर किराया निर्धारण करायेंगे। क्षेत्रफल के मान से निर्धारित किराये का भुगतान बढ़ी हुई किराया दर की सीमा के अन्तर्गत ही हो सकेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें