छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (03 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 नवंबर 2014

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (03 नवम्बर)

नगरीय निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न करायें: श्री परषुराम
  • नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग सम्पन्न  

chhatarpur news
छतरपुर/03 नवंबर/पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की तरह ही नगरीय निकायों का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाये। चुनाव के संबंध में सभी व्यवस्थायें पूर्व से ही सुनिष्चित् कर ली जायें। यह निर्देष आज नगरीय निकायों के चुनाव के संबंध में सम्पन्न हुयी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर परषुराम ने सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर स्थानीय एनआईसी के सभाकक्ष में प्रभारी आयुक्त, सागर संभाग श्री अषोक कुमार सिंह, डीआईजी श्री के सी जैन, कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर, पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री एस सी गंगवानी, सहायक कलेक्टर श्री गिरीष कुमार मिश्र, एएसपी श्री नीरज पाण्डेय सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर परषुराम ने अवगत कराया कि प्रदेष में नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिये कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन के दौरान आदर्ष आचरण संहिता का अधिकारियों द्वारा पालन सुनिष्चित् कराया जाये। आदर्ष आचरण संहिता के विभिन्न प्रावधानों से जनता को जागरूक किया जाये, जिससे उसके उल्लंघन की समस्या न आये। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने निर्देष दिये कि क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों की पहचान कर निर्वाचन षांतिपूर्वक सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि ईव्हीएम मषीनों से नगरीय निकायों का निर्वाचन सम्पन्न होना है। इसलिये ईव्हीएम मषीनों का प्रचार-प्रसार एवं प्रषिक्षण अच्छे ढंग से सम्पन्न कर लिया जाये। उन्होंने अवगत कराया कि मतदान के पहले लोगों को मतदाता पर्चियों का वितरण किया जायेगा, जिसके लिये सभी आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित् कर ली जायें। इसी तरह मतदान केंद्रों, ईडीसी, नामांकन, मतदान दलों एवं मतगणना की सभी व्यवस्थायें पूर्व से ही सुनिष्चित् कर ली जायें। उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आयोग द्वारा प्रेक्षक भेजे जायेंगे, जो चुनाव की व्यवस्था पर नजर रखेंगे। उन्होंने प्रदेष में 1 लाख 60 हजार नये मतदाता जोड़ने के संबंध में सभी जिलों के अधिकारियों को बधाई दी।   

सीएम हेल्पलाइन के संबंध में अधिकारियों को दिया गया प्रषिक्षण

छतरपुर/03 नवंबर/आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के संबंध में सीएम हेल्पलाइन की स्थापना की गई है। इसके तहत टोल फ्री नंबर 181 पर लोगों द्वारा षिकायत दर्ज एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी ली जा सकती है। सीएम हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी देने के उद्देष्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। प्रषिक्षण के दौरान सीएम हेल्पलाइन के नोडल अधिकारी सहायक कलेक्टर श्री गिरीष कुमार मिश्रा, सहायक नोडल अधिकारी जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी श्री पी एन गंगेले एवं प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री राहुल तिवारी द्वारा एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को जानकारी दी गयी एवं उनकी षंकाओं का समाधान किया गया। प्रषिक्षण के दौरान बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन की षिकायतों का निराकरण करने के लिये सभी अधिकारियों को एक पासवर्ड दिया गया है। यदि किसी अधिकारी का स्थानांतरण अन्य स्थान पर हो जाये, तो पासवर्ड का चार्ज जरूर देकर जायें। सीएम हेल्पलाइन की षिकायतों का निराकरण 7 कार्य दिवसों में संबंधित अधिकारियों को करना होगा। सीएम हेल्पलाइन में सामान्यतः 4 लेवल निर्धारित की गई हैं। लेवल 1 पर ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों, लेवल 2 पर जिला कार्यालय प्रमुख या द्वितीय स्तर के अधिकारियों, लेवल 3 पर संभागीय अधिकारियों एवं लेवल 4 पर संबंधित प्रषासकीय विभाग के विभागाध्यक्ष को षामिल किया गया है। अधिकारियों को षिकायत प्राप्त होने पर 7 कार्यदिवसों में निराकरण करना होगा अन्यथा षिकायत अगली लेवल पर स्वतः ही पहुंच जायेगी। सीएम हेल्पलाइन काॅल सेंटर प्रातः 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक निरंतर कार्य करता है। प्रषिक्षण में जानकारी दी गई कि सीएम हेल्पलाइन के संबंध में यदि किसी अधिकारी को कोई समस्या है तो वह मोबाइल नंबर 9893049952 एवं 8461000437 पर सम्पर्क कर सकता है। प्रषिक्षण के दौरान षिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।  

आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश

छतरपुर। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जेएस श्रीवास्तव की अदालत ने एक पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसकी मारपीट करने के मामले में आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि सिंचाई कॉलोनी निवासी आरक्षक नीरज मिश्रा ने एसीजेएम जेएस श्रीवास्तव की अदालत में इस आशय का आवेदन पेश किया था कि दिनांक 29 मई 2014 को आरक्षक चरण सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी मारपीट की थी। मामले की शिकायत नीरज ने थाना सिविल लाइन में की थी इस शिकायत को वापिस लेने के लिए आरक्षक चरण सिंह और उसके साथी 2 जून 2014 को दिन में 2-3 बजे नीरज मिश्रा के निवास में आये और रिपोर्ट वापिस लेने के लिए दबाव डाला। नीरज के मना करने पर आरक्षक चरण सिंह ने डंडों से मारपीट की। मौके पर मौजूद पिं्रस जोशी के द्वारा  बीच बचाव करने पर चरण सिंह व उसके साथी चले गये। इस मारपीट से नीरज के हाथ की हड्डी टूट गई थी। नीरज घटना की शिकायत करने सिविल लाइन थाना गया जहां उसकी डाक्टरी कराकर थाने में ही बैठा लिया और थाना पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई कार्यवाही न करने पर एसपी को घटना से अवगत कराया। इस पर भी चरण सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई तब अदालत में मामला पेश कर दिया। एसीजेएम जेएस श्रीवास्तव की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुये पुलिस थाना सिविल लाइन को आरक्षक चरण सिंह व घटना में संलिप्त उसके साथियो के खिलाफ आईपीसी की धारा 325, 452 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: