राज्यसभा की सीट पर प्रत्याशी का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगीः अंबिका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 नवंबर 2014

राज्यसभा की सीट पर प्रत्याशी का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगीः अंबिका

कहा, राज्य के फीडबैक से राष्ट्रीय अध्यक्ष को कराऊंगी अवगत, केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो उन्होंने हरीश सरकार की थपथपाई पीठ 

suprimo-decide-on-rs-seat-said-ambika
देेहरादून, 3 नवम्बर (राजेन्द्र जोषी)। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट पर प्रत्याशी के नाम का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। उन्होंने कहा कि वे यहां के फीडबैक से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगी।  केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो उन्होंने हरीश सरकार की पीठ थपथपाई।  

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची। देहरादून पहु्रंचने पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम हरीश रावत के साथ केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो की समीक्षा की। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो उन्होंने हरीश रावत सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि सरकार इस दिशा में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य में आपदा के बाद हुए राहत कार्यों पर संतोष जताया तथा पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्य तथा मार्गों की स्थिति में सुधर के लिए तेजी से काम किये जाने की जरूरत बताई। 
  
प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट पर उम्मीदवार के चयन को लेकर उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, सहयोगी पीडीएफ के सदस्यों के साथ मंत्रणा की और इस मामले में उनकी राय जानी। बैठक केे बाद मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान राज्यसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस में अंतर्कलह के बाबत पूछे गए सवाल पर अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस में कोई अंतर्कलह नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की रिक्त सीट पर प्रत्याशी के नाम का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी, वे इस मामले में कुछ नहीं कह सकती। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने कांग्रेस विधायकों, सहयोगी दलों के विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी राय जानी। 
  
उन्होंने कहा कि वे यहां के फीडबैक से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगी। फीडबैक से अवगत होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा करेंगी। सरकार में पीडीएफ की भागीदारी के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बदलते हालत के कारण राय बनती है और उस पर चर्चा होती है। आगे भी इस पर चर्चा होती रहेगी। रावर्ट बाड्रा द्वारा एक पत्रकार के साथ की गई अभद्रता के बावत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले को कानून देखेगा, कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के रावर्ट बाड्रा के खिलाफ रोजाना बयान आते हैं, इस पर कोई कुछ नहीं कहता है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के पीछे पड़ जाना ठीक नहीं है। इससे पूर्व दून पहुंचने पर जीटीसी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: